हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WI vs SL: शाई होप की कप्तानी पारी से वेस्टइंडीज ने जीता पहला टी20 मुकाबला, श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा

WI vs SL 1st T20I: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 148 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे विंडिज टीम ने 19.2 ओवर में हासिल कर मैच जीत लिया.

विज्ञापन
West Indies vs Sri Lanka 1st T20I (Image Generated by AI)

West Indies vs Sri Lanka 1st T20I: वेस्टइंडीज ने पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. किंग्स्टन के सबीना पार्क में खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 148 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे कैरेबियाई टीम ने 19.2 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने नाबाद 65 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. वहीं, जेसन होल्डर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

कामिंदु मेंडिस की अर्धशतकीय पारी गई बेकार

इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन कामिंदु मेंडिस को छोड़कर कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. ओपनिंग करने उतरे पथुम निसांका 18 रन और कप्तान कुसल मेंडिस 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद पवन रत्नायके 4 रन और लसिथ क्रूसपुल बिना खाता खोले आउट हो गए. श्रीलंका ने सिर्फ 65 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए, जबकि 124 पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. हालांकि, कामिंदु मेंडिस एक छोर पर टिके रहे और पारी को संभाले रखा.

मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंदों पर 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 130.77 की रही. वहीं, दासुन शनाका ने 22 रन बनाए. इस तरह श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 147 रन बनाए. वहीं, वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर और शेमार जोसेफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए, जबकि रोस्टन चेज को एक सफलता मिली.

विज्ञापन

शाई होप ने खेली मैच जिताऊ पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को कप्तान शाई होप और ब्रैंडन किंग ने शानदार शुरुआत दिलाई और पावरप्ले के 6 ओवर में 66 रन बना डाले. दोनों ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े. किंग 22 गेंदों पर 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं, शिमरोन हेटमायर 17 रन बनाकर आउट हो गए. 128 रन पर विंडिज टीम को रोस्टन चेज के रूप में तीसरा झटका लगा. हालांकि, होप एक छोर पर टिके रहे और शानदार अर्धशतक जड़ा. होप ने 54 गेंदों में नाबाद 65 रन की मैच जिताऊ पारी खेली. उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले. इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 120.37 की रही.

होप की पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 19.2 ओवर में ही 3 विकेट पर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया. रोवमैन पॉवेल ने भी नाबाद 10 रन का योगदान दिया. वहीं, श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने 2 विकेट झटके, जबकि ईशान मलिंगा ने एक विकेट लिया. अब वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 14 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 12.30 बजे से खेला जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ‘दुख पहुंचा है…’, दिग्गज शूटर जसपाल राणा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, सोशल मीडिया पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola