West Indies vs Sri Lanka 1st T20 Live Streaming: वनडे सीरीज के खत्म होने के बाद अब वेस्टइंडीज और श्रीलंका तीन मैचों की टी20 सीरीज में भिड़ने के लिए तैयार हैं. टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 12 जून को सबिना पार्क में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 मुकाबला साल 2024 में दांबुला के मैदान पर खेला गया था, जहां श्रीलंका की टीम ने 163 रन चेज करके वेस्टइंडीज को 9 विकेट से धूल चटाई थी. इन दोनों टीमों के बीच हमेशा से कड़ी टक्कर देखने को मिली है. ऐसे में आइए जानते हैं आप इस मुकाबले को कब और कहां लाइव देख सकते हैं.
कब और कहां खेला जाएगा WI vs SL 1st T20I मैच?
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टी20I सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार, 12 जून को किग्सटन के सबिना पार्क में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा WI vs SL 1st T20I मैच?
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टी20I मैच भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे शुरू होगा. इसके आधे घंटे पहले यानी सुबह 5.30 बजे टॉस होगा.
कहां देखें WI vs SL 1st T20I लाइव?
भारत में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टी20I मुकाबला टीवी पर कहीं भी प्रसारित नहीं किया जाएगा. हालांकि, भारतीय फैंस इस मुकाबले को OTT प्लटफॉर्म FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं.
WI vs SL 1st T20I: किसका पलड़ा है भारी?
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो श्रीलंका का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 18 टी20I मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें श्रीलंका ने 10 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 8 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
ये भी पढ़ें- FIFA World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, सबसे फिसड्डी टीम भी होगी मालामाल!
WI vs SL 1st T20I: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती/अकील हुसैन, शमर जोसेफ.
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दासुन शनाका, वानिन्दु हसरंगा, डुनिथ वेलालागे, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका/नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा.
ये भी पढ़ें- ODI वर्ल्ड कप 2027 में ये खिलाड़ी ले सकता है हार्दिक पांड्या की जगह! सुरेश रैना ने गंभीर-गिल को दी बड़ी सलाह
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
19 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines