हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WI vs SL: रदरफोर्ड-होल्डर ने बल्ले से मचाई तबाही, वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के जबड़े से छीनी जीत

WI vs SL 3rd T20I: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में 5 विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया है. जमैका में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 28 गेंदों पर 70 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की. जेसन होल्डर ने सिर्फ 5 गेंदों पर 21 रन ठोककर टीम को जीत दिलाई दी.

विज्ञापन
West Indies vs Sri Lanka 3rd T20I

West Indies vs Sri Lanka 3rd T20I: वेस्टइंडीज ने जमैका में खेले गए तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम एक समय 15 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 100 रन ही बना सकी थी. उस वक्त वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों में 70 रनों की दरकार थी और मुकाबला श्रीलंका की झोली में जाता नजर आ रहा था. लेकिन फिर शेरफेन रदरफोर्ड और जेसन होल्डर ने मैच का रुख ही बदल दिया. रडरफोर्ड और होल्डर ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 28 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर टीम को एक रोमांचक और यादगार जीत दिला दी.

रदरफोर्ड-होल्डर ने श्रीलंका के जबड़े से छीन ली जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही. कप्तान शाई होप पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए, जबकि एकीम ऑगस्टे भी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए. शुरुआती झटकों के बाद ब्रेंडन किंग ने 16 रन और शिमरन हेटमायर ने 32 रन की पारी खेलकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य अभी भी काफी दूर नजर आ रहा था. इसके बाद रॉवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार साझेदारी करते हुए वेस्टइंडीज की मैच में वापसी कराई. पॉवेल ने 27 गेंदों पर 33 रन बनाए, तो वहीं रदरफोर्ड ने 40 गेंदों में नाबाद 54 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 शानदार छक्के शामिल रहे.

हालांकि, लक्ष्य के करीब पहुंचने के बाद पॉवेल का विकेट गिर गया, जिससे मुकाबला एक बार फिर रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया. एक समय में वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 29 रन की दरकार थी और टीम में दबाव में नजर आ रही थी. लेकिन रदरफोर्ड ने जेसन होल्डर के साथ मिलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया. 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे होल्डर ने सिर्फ 5 गेंदों पर 21 रन ठोककर टीम को जीत दिलाई दी. इस दौरान उन्होंने एक चौका और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 420 का रहा. इस तरह वेस्टइंडीज ने 19.4 ओवर में ही 5 विकेट पर 170 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

शमर जोसेफ के आगे ढेर हुई श्रीलंकाई टीम

इससे पहले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने अपनी धारदार गेंदबाजी से श्रीलंकाई बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. जोसेफ ने अपने चार ओवर के स्पेल में 33 रन देकर 5 विकेट झटके और श्रीलंका की टीम को 169 रन पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. श्रीलंका के लिए डुनिथ वेल्लालागे ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, लेकिन उन्हें भी शमर जोसेफ ने ही पवेलियन की राह दिखाई. वेल्लालागे के अलावा, कोई भी श्रीलंकाई बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका और टीम 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. जोसेफ के अलावा, सभी विंडिज गेंदबाजों ने 1-1 विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK मैच देखने पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ फैंस, इंग्लैंड की धरती पर बन गया नया कीर्तिमान

प्लेयर ऑफ द सीरीज बने शमर जोसेफ

शमर जोसेफ को तीसरे टी20 मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इतना ही नहीं, पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी अपने नाम किया. जोसेफ ने तीन मैचों की सीरीज में कुल 11 विकेट हासिल किए और उनका औसत मात्र 8.55 रहा. वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे. उनके बाद श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा ने 7 विकेट लेकर दूसरा स्थान हासिल किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ इंडिया के बल्लेबाजों ने तोड़ा फैंस का दिल, IPL के शेर हो गए बुरी तरह से ढेर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola