श्रीलंका के खिलाफ इंडिया के बल्लेबाजों ने तोड़ा फैंस का दिल, IPL के शेर हो गए बुरी तरह से ढेर

India A: आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने इंडिया ए की टीम जगह दिया. जिसके कारण ही टीम से बड़ी उम्मीदें थी. हालांकि ट्राई सीरीज में कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर अन्य सभी ने अब तक बहुत ज्यादा निराश किया है.

India A

PIC Credit- AI Generated

India A: इंडिया ए की टीम ने ट्राई सीरीज में श्रीलंका को करीबी मुकाबले में हराकर अच्छी शुरुआत की थी. हालांकि उसके बाद टीम को अफगानिस्तान ए के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया आज फिर इंडिया ए के खिलाफ खेलने उतरी है. जहां पर टॉस हारने के बाद इंडिया ए की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. इस दौरान श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ इंडिया ए के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया है. जिसके कारण ही टीम मुश्किल में नजर आ रही है. 

विज्ञापन

इंडिया ए के बल्लेबाजों ने किया निराश  

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. प्रभसिमरन सिंह ने सिर्फ 11 रन बनाए हैं. वहीं वैभव सूर्यवंशी भी सिर्फ 21 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए हैं. हालांकि उपकप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी संभालने का प्रयास किया, लेकिन सिर्फ 37 रन बनाकर वो भी आउट हो गए. जिसके बाद कप्तान तिलक वर्मा ने 23 रन जोड़े. टॉप 4 के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके. जिसके कारण ही टीम बहुत ज्यादा मुश्किल में फंस गई. श्रीलंका के गेंदबाजों ने इंडिया ए के टॉप बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा परेशान किया. जिसके कारण ही श्रीलंका ए की टीम मुकाबले में आगे पहुंच गई. अगर इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम जीती, तो फाइनल में उनकी जगह पक्की हो जाएगी. 

विज्ञापन

निचले क्रम के बल्लेबाजों ने किया बहुत ज्यादा निराश  

नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए आयुष बदोनी भी सिर्फ 15 रन बनाकर ही आउट हो गए. प्रियांश आर्या की जगह प्लेइंग 11 में शामिल हुए निशांत संधू ने भी निराश ही किया और सिर्फ 6 रन जोड़कर ही आउट हो गए. जिसके बाद स्पिन ऑलराउंडर अनुकूल रॉय ने भी सिर्फ 8 रन ही बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया के लिए 220 रन भी बनाना मुश्किल नजर आ रहा है. खबर लिखे जाने तक इंडिया ए की टीम ने 38 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 176 रन बनाए. फिलहाल टीम का लक्ष्य किसी तरह से 200 रनों का आंकड़ा पार करना है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ