West Indies vs Sri Lanka 1st Test Live Streaming: वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 25 जून से होने जा रहा है. सीरीज का पहला मुकाबला एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा. वनडे और टी20 सीरीज के बाद अब दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है.
वेस्टइंडीज फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है और वह लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रही है. वहीं, श्रीलंका ने अपनी पिछले टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को हराकर पॉइंट्स टेबल में मजबूत स्थिति बनाई थी. अब दोनों टीमें टेस्ट सीरीज में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. तो चलिए जानते हैं भारत में आप इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
कब और कहां खेला जाएगा WI vs SL पहला टेस्ट मैच?
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 25 जून से एंटीगुआ के नॉर्थ साउंड स्थित सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा WI vs SL पहला टेस्ट मैच?
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे टॉस होगा. वहीं, मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.
टीवी पर कहां देखें WI vs SL पहला टेस्ट मैच?
भारत में वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. यानी भारतीय फैंस टीवी पर कहीं भी इस मैच को लाइव नहीं देख सकते हैं.
कहां देखें WI vs SL 1st Test ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. भारतीय क्रिकेट फैंस फैनकोड पर सब्सक्रिप्शन लेकर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- IND A vs SL A: शुभमन गिल के ‘खास’ का गॉल में गरजा बल्ला, शानदार शतक ठोक भारत को दिलाई दमदार शुरुआत
WI vs SL 1st Test: दोनों टीमों का स्क्वॉड
वेस्टइंडीज: टैगेनरिन चंदरपॉल, केवम हॉज, जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोशुआ दा सिल्वा, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, केमर रोच, जेडन सील्स, एंडरसन फिलिप, जोमेल वारिकन, ब्रैंडन किंग.
श्रीलंका: निशान मदुश्का, पथुम निसांका, दिनेश चंडीमल, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, मिलन प्रियनाथ रथनायके, लाहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, कासुन राजिथा, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, पसिंदु सोरियाबंदरा, लाहिरू उदारा, सोनल दिनुशा, इसिथा विजेसुंदरा.
ये भी पढ़ें- ENG vs NZ: निर्णायक टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगे 2 बड़े झटके, अचानक प्लेइंग 11 बाहर हुआ पिछली जीत के हीरो
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
42 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
44 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
59 mins agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines