ENG vs NZ: निर्णायक टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगे 2 बड़े झटके, अचानक प्लेइंग 11 से बाहर हुए पिछली जीत के हीरो 

ENG vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले कीवी टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं. टीम के स्टार मैच विनर खिलाड़ी इस मैच से चोट के चलते बाहर हो गए हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले मैचों में टीम के लिए जोरदार प्रदर्शन किया था.

AI Generated Image

AI Generated Image

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं. सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले कीवी टीम के 2 मैच विनर खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर हो गए हैं. ये दोनों ही खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसके चलते इस मैच से बाहर होना पड़ा है. ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर होने वाले मुकाबले से पहले ये न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने सीरीज के पिछले मैच में धमाकेदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई थी. 

विज्ञापन

2 कीवी खिलाड़ी तीसरे टेस्ट से बाहर

न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स तीसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. मैट हेनरी ने दूसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 11 विकेट अपने नाम किए थे. पहली पारी में उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे तो वहीं दूसरी पारी में इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी. उनको काल्फ इंजरी हुई है. ये एक लो ग्रेड मसल इंजरी है जिससे ठीक होने में उनको 2 से 4 हफ्तों का समय लग सकता है. 

विज्ञापन

इसी के साथ ग्लेन फिलिप्स ने भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी. पहली पारी में उन्होंने 100 रन बनाए थे. इस दौरान उनके साइड स्ट्रेन इंजरी हुई है. उनके ठीक होने में कितना समय लगेगा अभी पता नहीं चल पाया है.

करो या मरो का होगा मैच

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर खेला जा रहा है. इस मैच में जो भी टीम जीत हासिल करेगी वो सीरीज पर कब्जा कर लेगी. पहले टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी तो वहीं दूसरे टेस्ट मैच में कीवी टीम ने वापसी करते हुए सीरीज को बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया. ऐसे में अब हर किसी की नजरें तीसरे मुकाबले पर रहने वाली है.   

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ