Jayden Seales Best Test Bowling Figures: वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम (गुयाना नेशनल स्टेडियम) गुयाना में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वेस्ट इंडीज के गेंदबाज जायडन सील्स ने शानदार गेंदबाजी से महफिल लूट ली है। सील्स ने इतनी घातक गेंदबाजी की कि साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के बल्लेबाजों के होश उड़ गए। उनके स्टंप उड़कर दूर जा गिरे। सील्स ने पहली पारी में 14 ओवर में 45 रन देकर 3 और दूसरी पारी में 18.4 ओवर में 61 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उन्होंने इन विकेटों के साथ इतिहास रचा। सील्स ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
गुयाना में बेस्ट बॉलिंग फिगर
जायडन सील्स ने गुयाना नेशनल स्टेडियम में किसी वेस्टइंडीज खिलाड़ी की ओर से एक पारी में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए हैं। स्टेडियम के 18 साल के इतिहास में किसी भी गेंदबाज ने टेस्ट की एक पारी में इतने बेहतरीन आंकड़े हासिल नहीं किए थे। सील्स ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
खास लिस्ट में नाम शामिल
इसी के साथ उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। सील्स ने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज के किसी भी गेंदबाज की ओर से संयुक्त रूप से दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। घरेलू मैदान पर पूर्व दिग्गज कर्टली एम्ब्रोस ने 34 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। जबकि कर्टनी वॉल्श 61 रन पर 6 विकेट हासिल कर ये कारनामा कर चुके हैं। सील्स अब वॉल्श के साथ ये कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
ये भी पढ़ें: बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह बनी ये पिच, एक ही दिन में गिर गए 17 विकेट, गेंदबाजों ने मचा दिया धमाल
महज 22 साल उम्र
सील्स की उम्र महज 22 साल है। युवा गेंदबाज की प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अब तक सिर्फ 15 मैच खेले हैं और 62 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इसमें तीन बार 4 और 2 बार 5 विकेट हॉल शामिल है। दूसरे टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज को 263 रन का टार्गेट मिला है।
ये भी पढ़ें: WI vs SA: इतिहास रचने की दहलीज पर कगिसो रबाडा, बनेंगे ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज
संबंधित खबरें
रोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
3 mins agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
59 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
1 hr agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
3 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
4 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
5 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines