---विज्ञापन---

खेल angle-right

WI vs SA: Jayden Seales ने रचा इतिहास, नाम किए ये 2 बड़े रिकॉर्ड

Jayden Seales Best Test Bowling Figures: वेस्ट इंडीज के 22 साल के गेंदबाज जायडन सील्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी गेंदबाजी से महफिल लूट ली। उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए।

---विज्ञापन---

Jayden Seales Best Test Bowling Figures: वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम (गुयाना नेशनल स्टेडियम) गुयाना में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में वेस्ट इंडीज के गेंदबाज जायडन सील्स ने शानदार गेंदबाजी से महफिल लूट ली है। सील्स ने इतनी घातक गेंदबाजी की कि साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के बल्लेबाजों के होश उड़ गए। उनके स्टंप उड़कर दूर जा गिरे। सील्स ने पहली पारी में 14 ओवर में 45 रन देकर 3 और दूसरी पारी में 18.4 ओवर में 61 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उन्होंने इन विकेटों के साथ इतिहास रचा। सील्स ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

गुयाना में बेस्ट बॉलिंग फिगर

जायडन सील्स ने गुयाना नेशनल स्टेडियम में किसी वेस्टइंडीज खिलाड़ी की ओर से एक पारी में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाजी आंकड़े दर्ज किए हैं। स्टेडियम के 18 साल के इतिहास में किसी भी गेंदबाज ने टेस्ट की एक पारी में इतने बेहतरीन आंकड़े हासिल नहीं किए थे। सील्स ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

खास लिस्ट में नाम शामिल

इसी के साथ उन्होंने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। सील्स ने घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वेस्टइंडीज के किसी भी गेंदबाज की ओर से संयुक्त रूप से दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। घरेलू मैदान पर पूर्व दिग्गज कर्टली एम्ब्रोस ने 34 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। जबकि कर्टनी वॉल्श 61 रन पर 6 विकेट हासिल कर ये कारनामा कर चुके हैं। सील्स अब वॉल्श के साथ ये कारनामा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें: बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह बनी ये पिच, एक ही दिन में गिर गए 17 विकेट, गेंदबाजों ने मचा दिया धमाल

---विज्ञापन---

महज 22 साल उम्र 

सील्स की उम्र महज 22 साल है। युवा गेंदबाज की प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अब तक सिर्फ 15 मैच खेले हैं और 62 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। इसमें तीन बार 4 और 2 बार 5 विकेट हॉल शामिल है। दूसरे टेस्ट मैच में वेस्ट इंडीज को 263 रन का टार्गेट मिला है।

ये भी पढ़ें: WI vs SA: इतिहास रचने की दहलीज पर कगिसो रबाडा, बनेंगे ये कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज

First published on: Aug 18, 2024 12:35 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola