WI vs AUS: वेस्टइंडीज को हराकर ऑस्ट्रेलिया WTC पॉइंट्स टेबल में बना नंबर-1, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 159 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पायदान पर पहुंच गई है। इस मैच की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज ने पहले सेशन में ही अपने 10 विकेट गंवा दिए थे।

wi vs aus

वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया

विज्ञापन

West Indies vs Australia 1st Test: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच बारबाडोस में खेला गया। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 159 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया का डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में न सिर्फ खाता खुला है बल्कि टीम पहले पायदान पर पहुंच गई है। दूसरी पारी में कंगारू गेंदबाज वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। एक ही सेशन में वेस्टइंडीज के 10 विकेट गिर गए थे।

141 पर ढेर हो गई थी वेस्टइंडीज

दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम एक ही सेशन में 141 रनों पर ही ढेर हो गई थी। वेस्टइंडीज की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में शमर जोसेफ ने सबसे ज्यादा 44 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के लगाए थे। वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा नाथन लियोन ने 2, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट हासिल किया था।

विज्ञापन

जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया को मिले 12 अंक

ऑस्ट्रेलिया को ये मैच जीतने के बाद डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में 12 अंक मिले हैं। इससे पहले 12 अंक के साथ इंग्लैंड की टीम पहले पायदान पर थी, क्योंकि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को हराया था। वहीं अब इंग्लैंड को पछाड़कर ऑस्ट्रेलिया टीम पहले पायदान पर आ गई है। इसके अलावा बांग्लादेश तीसरे, श्रीलंका चौथे और भारत पांचवें पायदान पर है। टीम इंडिया का अभी तक डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में खाता नहीं खुला है।

विज्ञापन

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 310 रन

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी अच्छी रही थी। जिसके चलते टीम ने 310 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में 3 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए थे। जिसमें ट्रैविस हे़ 61, ब्यू वेबस्टर 63 और एलेक्स कैरी 63 रन शामिल रहे। इसके अलावा मिचेल स्टार्क ने 16 रन की पारी खेली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ