News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। पहला मैच 5 विकेट से जीतने के बाद इंग्लैंड का हौसला बुलंद है। 2 जुलाई से सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज में मजबूती बनाना चाहेगी, जबकि भारतीय टीम मुकाबला जीतकर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। इस मैच में शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका है। इससे पहले कोई भी भारतीय कप्तान ऐसा नहीं कर सका है।
दूसरा मैच एजबेस्टन की सरजमीं पर खेला जाना है। इस मैदान पर भारतीय टीम आज तक टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है। कोई भी भारतीय कप्तान इस मैदान पर टीम इंडिया को टेस्ट नहीं जीता सका है। लेकिन अगर शुभमन गिल इस मैदान पर भारतीय टीम को टेस्ट जीता देते हैं तो वह पहले कप्तान बन जाएंगे। भारतीय टीम ने अब तक बर्मिंघम में कुल 8 टेस्ट मैच खेले हैं। टीम इंडिया को 7 बार हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 1 मुकाबला ड्रॉ हुआ है। पहली बार भारत ने इस सरजमीं पर साल 1967 में टेस्ट मैच खेला था। लेकिन अब तक टीम इंडिया एक भी मैच बर्मिंघम में नहीं जीत पाई है।
बर्मिंघम के मैदान पर अबतक कुल 8 भारतीय कप्तानों ने कप्तानी की है। सभी कप्तानों को एक-एक टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला है। इन कप्तानों में अजीत वाडेकर, एस वेंकटराघवन, मंसूर अली खान पटौदी, कपिल देव, मोहम्मद अजहरुद्दीन, एमएस धोनी, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह का नाम आता है। इन कप्तानों ने एक एक मैच में ही भारतीय टीम की कमान संभाली है।
शुभमन गिल ने लीड्स में खेले गए पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में 147 रन बनाए थे। इसके अलावा दूसरी पारी में उनके बल्ले से 8 रन निकले। उनके अलावा यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ऋषभ पंत ने भी पहले मैच में शतक जमाया था। दूसरे मैच में इन खिलाड़ियों से भी उम्मीदें रहने वाली हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।