Virat Kohli CEAT Cricket Awards: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में नजर आएंगे। कोहली को हाल ही में सीएट वनडे बैटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया। हालांकि मुंबई में हुए समारोह में वे इसे लेने नहीं पहुंचे। जबकि समारोह में रोहित शर्मा समेत कई स्टार खिलाड़ी और राहुल द्रविड़ भी मौजूद रहे। इसके बाद कई सवाल खड़े हुए। आखिर क्या वजह रही कि कोहली अवॉर्ड लेने नहीं गए, आइए जानते हैं…
लंदन में हैं विराट कोहली
दरअसल, विराट कोहली इस समय ब्रेक पर हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वे इन दिनों लंदन में हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। पिछले हफ्ते कोहली को अपने परिवार के साथ यूके में देखा गया। कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें दलीप ट्रॉफी के लिए टीम में नहीं चुना गया है। अब वे सीधा सितंबर में खेलेंगे। कोहली को पूरे सीजन में बल्लेबाजी के शानदार प्रदर्शन की वजह से सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज के रूप में अवॉर्ड दिया गया।
साल 2023 में ठोके 1377 रन
कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने साल 2023 में वनडे में 24 मैचों में 72.47 के शानदार औसत और 99.13 के स्ट्राइक रेट से 1,377 रन बनाए। इसमें 6 शतक और 8 अर्द्धशतक शामिल रहे। वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने 95.62 के औसत से 765 रन बनाए। इस तरह वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। कोहली को ICC मेन्स वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी दिया गया है।
ये भी पढ़ें: एथलीट्स पर बहता है पब्लिक का पैसा, कोई सवाल क्यों नहीं पूछता? पूर्व ओलंपियन भड़कीं
किसे मिला कौनसा अवॉर्ड?
1 लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- राहुल द्रविड़
2 पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर- रोहित शर्मा
3 पुरुष वनडे बैटर ऑफ द ईयर- विराट कोहली
4 पुरुष वनडे बॉलर ऑफ द ईयर- मोहम्मद शमी
5 पुरुष टेस्ट बैटर ऑफ द ईयर- यशस्वी जायसवाल
6 पुरुष टेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर- रविचंद्रन अश्विन
7 पुरुष T20I बैटर ऑफ द ईयर- फिल साल्ट
8 पुरुष T20I बॉलर ऑफ द ईयर- टिम साउथी
9 डोमेस्टिक क्रिकेटर ऑफ द ईयर- साई किशोर
10 महिला भारतीय बैटर ऑफ द ईयर- स्मृति मंधाना
11 महिला भारतीय बॉलर ऑफ द ईयर- दीप्ति शर्मा
12 महिला टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच खेलने का सम्मान- हरमनप्रीत कौर
13 आईपीएल में बेहतरीन नेतृत्व के लिए अवॉर्ड- श्रेयस अय्यर
14 महिला टेस्ट में सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाने का सम्मान- शेफाली वर्मा
15 खेल प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार- जय शाह
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा को मैदान पर क्यों आता है इतना गुस्सा? शमी और अय्यर ने किया खुलासा
संबंधित खबरें
WPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
7 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
49 mins agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
2 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
2 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
3 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines