---विज्ञापन---

खेल angle-right

IPL 2024: मुंबई इंडियंस को मिली गुड न्यूज, सूर्यकुमार यादव इस दिन जुड़ेंगे टीम के साथ

IPL 2024 Suryakumar Yadav Comeback Date: आईपीएल 2024 के शुरुआती तीन मैचों में हार के बाद जहां मुंबई इंडियंस की उम्मीदें धुल रही थीं। वहीं अब फ्रेंचाइजी को एख खुशखबरी मिली है और यह गुड न्यूज टीम के लिए उम्मीद की नई किरण लाएगी। सूर्यकुमार यादव अब टीम में वापसी के लिए तैयार हैं।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Suryakumar Yadav Comeback Date: आईपीएल 2024 में फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम के लिए कुछ अच्छा नहीं हो रहा था। टीम को नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहले तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी। उसके बाद अब टीम के लिए थोड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज और दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अब फिट हो गए हैं। इतना ही नहीं अब सूर्या की वापसी की तारीख भी सामने आ गई है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें एनसीए से फिटनेस का क्लियरेंस मिल चुका है।

कब होगी सूर्यकुमार यादव की वापसी?

क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की भी जानकारी दी कि सूर्या शुक्रवार यानी 4 अप्रैल तक टीम के साथ जुड़ जाएंगे। अभी सूर्यकुमार यादव बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में थे। लेकिन अब वह वापसी के लिए तैयार हैं और संभवत: वह मुंबई इंडियंस के लिए तीसरे मैच में ब्लू जर्सी में नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

मुंबई की टीम अपना चौथा मुकाबला 7 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। इससे बड़ी खुशखबरी क्या होगी कि होमग्राउंड पर सूर्यकुमार यादव वापसी कर सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर फ्रेंचाइजी की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है। सूर्या शुक्रवार को टीम से जुड़ने के बाद नेट्स में अभ्यास करेंगे और फ्रेंचाइजी अगर उन्हें पूरी तरह फिट पाएगी तो वह रविवार को मैदान पर उतर सकते हैं।

---विज्ञापन---

टीम इंडिया के लिए भी राहत

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव दिसंबर 2023 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उनके एंकल में पहले ग्रेड 2 का लिगामेंट टीयर हुआ था। उसके बाद उन्होंने स्पोर्ट्स हार्निया की सर्जरी करवाई। अब तकरीबन चार महीने के रिकवरी पीरियड के बाद सूर्या वापसी के नजदीक हैं। आईपीएल 2024 के दौरान उनकी वापसी मुंबई इंडियंस के लिए जितनी जरूरी है।

वहीं टीम इंडिया मैनेजमेंट और भारतीय क्रिकेट फैंस भी आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए उनकी वापसी से बेहद खुश होंगे। अब बस फैंस को उम्मीद होगी कि जल्दी उनका पसंदीदा भारतीय मिस्टर 360 डिग्री मैदान पर जलवा बिखेरता नजर आए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: कौन हैं Angkrish Raghuvanshi? भारत को बनाया वर्ल्ड चैंपियन, अब KKR में की धमाकेदार एंट्री

यह भी पढ़ें- IPL 2024: रिंकू सिंह के साथ हो रहा धोखा! कौन है जो नहीं चाहता T20 World Cup में खेले युवा खिलाड़ी?

---विज्ञापन---

First published on: Apr 04, 2024 12:44 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola