हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ओपनिंग में हिट संजू सैमसन की जगह फ्लॉप शुभमन गिल को क्यों मिलता है मौका? आंकड़ें देकर हो जाएंगे हैरान!

Sanju Samson-Shubman Gill: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में संजू सैमसन को खेलने का मौका नहीं मिला था. वहीं, चोट के बाद वापसी कर रहे शुभमन गिल पहले मैच में फ्लॉप रहे. गिल पिछले कुछ पारियों में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे. फिर भी संजू की जगह बतौर ओपनर गिल को तरजीह दिया जाता है.

विज्ञापन
Sanju Samson-Shubman Gill

Sanju Samson-Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 101 रनों से शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. हालांकि, इस मैच में ओपनिंग करने उतरे शुभमन गिल बुरी तरह से फ्लाप रहे. चोट से उबरने के बाद मैदान पर लौटे गिल सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. गिल इससे पहले भी टी20I में ओपनिंग करते हुए कुछ खास नहीं कर सके थे. गिल के एक बार फिर से फेल होने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी कि आखिर गिल को क्यों बार-बार मौके मिलते रहते हैं, जबकि वो बार-बार फ्लॉप साबित होते हैं.

वहीं, भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने बतौर ओपनिंग शानदार प्रदर्शन किया है और अपनी काबिलियत साबित की है. इन सबके बावजूद संजू की जगह गिल को चुना जाता है. पिछली 16 पारियों में गिल के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं आई है. उन्होंने टी20 में आखिरी फिफ्टी जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाई थी. वहीं, संजू ने पिछले साल ओपनिंग करते हुए 3 शतक जड़े थे. अब ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन को मौका मिलता है या एक बार फिर उन्हें बेंच पर बैठना पड़ेगा. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

ये भी पढ़ें- ‘रोहित-कोहली को कोच नहीं दे रहे क्रेडिट’, गंभीर की नीयत पर उनके इस पुराने साथी ने ही उठा दिया सवाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola