'रोहित-कोहली को कोच नहीं दे रहे क्रेडिट', गंभीर की नीयत पर उनके इस पुराने साथी ने ही उठा दिया सवाल

Rohit Sharma and Virat Kohli: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा देखने को मिला. इन दोनों की परफॉर्मेंस की बदौलत टीम इंडिया ने वनडे सीरीज जीती, लेकिन कोच गौतम गंभीर ने इन 2 स्टार प्लेयर की तारीफ नहीं की.

Rohit Sharma-Virat Kohli

Rohit Sharma-Virat Kohli

Robin Uthappa on Gautam Gambhir: रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ कोच गौतम गंभीर के रिश्तों को लेकर कई तरह की बाते में मीडिया में होती है. अब गंभीर की पुरानी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स में उनके साथी रहे रॉबिन उथप्पा ने सवाल उठाए हैं. रॉबिन उथप्पा ने कहा है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की जीत के बाद उन्होंने टीम इंडिया के कोच को रोहित शर्मा और विराट कोहली के कंट्रीब्यूशन को स्वीकार करते हुए नहीं सुना. इस कमेंट से भारत के हेड कोच और Ro-Ko के बीच मनमुटाव को लेकर नई अटकलें शुरू हो गई हैं.

विज्ञापन

Ro-Ko की तारीफ नहीं की

रोहित शर्मा ने 3 मैचों की सीरीज में 2 हाफ सेंचुरी लगाई, जबकि कोहली ने 2 शतक और एक अर्धशतक लगाया. मेन इन ब्लू ने प्रोटियाज को 2-1 से हराया, और कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया. जहां उथप्पा ने कहा कि कोहली और रोहित ने बेहतरीन परफॉर्मेंस से अपने क्रिटिक्स को चुप करा दिया, वहीं वो ये देखकर हैरान थे कि सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने अपने पुराने भारतीय टीम के साथियों की तारीफ नहीं की.

विज्ञापन

हैरान हैं उथप्पा

उथप्पा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “मुझे जो बात हैरान करने वाली लगी, वह ये थी कि उस सीरीज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में, मैंने गौतम को रोहित या विराट में से किसी को भी क्रेडिट देते हुए नहीं देखा. ये 2 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी की है और हमें दिखाया है कि वो कितने अच्छे हैं और कितने अच्छे हो सकते हैं. उन्होंने सभी तरह के शक को खत्म कर दिया और उन सभी लोगों को चुप करा दिया जो ये कहते थे कि जब वो सही फॉर्म में होंगे तो वो भारत के लिए क्या कर सकते हैं और क्या करेंगे. ये अजीब लगा.”

ये भी पढ़ें- सेम सेम बट डिफरेंट! 56 नंबर की जर्सी पर बाबर आजम और मिचेल स्टार्क का दावा, सिडनी सिक्सर्स टीम ने ऐसे किया डैमेज कंट्रोल

कोच बनने के बाद से ही चर्चा

साल 2024 के बीच में हेड कोच का पद संभालने के बाद से ही गंभीर के भारतीय टीम के सीनियर क्रिकेटर्स के साथ रिश्तों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. उनके कार्यकाल के दौरान, रविचंद्रन अश्विन ने सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया, जबकि कोहली और रोहित टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. रोहित और कोहली के फैंस भी गंभीर को विलेन की तरह ट्रीट करते हैं.

विज्ञापन

जनवरी में दिखेगा Ro-Ko का एक्शन

कोहली और रोहित ने इस साल की शुरुआत में रणजी ट्रॉफी खेली थी, और ऐसा लग रहा था कि वे जून-अगस्त में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में अहम रोल निभाएंगे. हालांकि, आईपीएल के दौरान सबसे लंबे फॉर्मेट से उनके संन्यास ने बीसीसीआई को जल्द ही अपने प्लान को बदलने पर मजबूर कर दिया था. आइकॉनिक रो-को (Ro-Ko) जोड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के दौरान भारत के लिए एक्शन में वापसी करेगी. पहला वनडे 11 जनवरी को गुजरात के वडोदरा में खेला जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ