EXCLUSIVE: रांची वनडे मैच देखने क्यों नहीं आए MS Dhoni? सौरभ तिवारी ने बताई असली वजह

Saurabh Tiwary EXCLUSIVE: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला रांची में खेला गया था. भारत ने शानदार खेल दिखाया और जीत हासिल करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. ये मुकाबला एमएस धोनी देखने के लिए स्टेडियम नहीं आ सके थे. इसकी वजह सौरभ तिवारी ने न्यूज 24 से बताई है.

cricket News - 2025-12-01T162507.803

Saurabh Tiwary EXCLUSIVE: दुनिया के लगभग तमाम क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रांची में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में एमएस धोनी का दीदार होगा. हालांकि धोनी जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में वनडे मुकाबला देखने नहीं आ सके. ऐसे में फैंस का दिल टूट गया. लेकिन भारत ने रांची में खेले गए मुकाबले को 17 रनों से जीत लिया और 3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारत के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा समय में झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के सचिव सौरभ तिवारी ने धोनी के न आने की वजह न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में बताई है.

विज्ञापन

क्यों नहीं आए एमएस धोनी?

सौरभ तिवारी ने न्यूज 24 से अपनी स्पेशल बातचीत में कहा “मेरी कुछ दिन पहले धोनी भैया से बात हुई थी. उन्होंने मुझे पहले ही कह दिया था कि मैं मैच देखने नहीं आ पाऊंगा, क्योंकि मैं उस दिन रांची में नहीं रहूंगा. अपने बीजी शेड्यूल की वजह से धोनी भारत और साउथ अफ्रीका का मैच देखने नहीं आ सके.” हालांकि इससे पहले धोनी रांची में कई मौकों पर मैच देखने आ चुके हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा और विराट कोहली के वर्ल्ड कप खेलने पर दिया जवाब

सौरभ ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के विश्व कप 2027 खेलने पर भी कहा “दोनों खिलाड़ियों को ज्यादा लंबा नहीं सोचना चाहिए और अपने आगामी मैच पर फोकस करना चाहिए. जिस तरह की क्रिकेट रोहित शर्मा और विराट कोहली खेल रहे है. मुझे लगता है कि दोनों आसानी के साथ वनडे विश्व कप 2027 खेल जाएंगे”. सौरभ तिवारी विराट कोहली के साथ अंडर-19 विश्व कप 2008 में भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं. इसके बाद दोनों आरसीबी का भी हिस्सा लंबे समय तक रहे. सौरभ का मानना है कि विराट जैसे बड़े खिलाड़ी का झारखंड की सरजमीं पर खेलना राज्य के लिए गौरव की बात है. विराट कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ