3 मैच, 32 रन... IPL 2026 ऑक्शन से पहले वैभव सूर्यवंशी बुरी तरह फ्लॉप, बढ़ गई राजस्थान रॉयल्स की टेंशन!

Vaibhav Suryavanshi Flop SMAT: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी बड़े लेवल पर लगातार कमाल कर रहे हैं. उन्होंने IPL 2025 में बवाल मचाया और फिर अंडर 19 क्रिकेट में परफॉर्म किया. इंडिया A के लिए हाल ही में वैभव ने खूब रन बनाए. हालांकि, पिछले तीन मैच सूर्यवंशी के लिए भूलने लायक रहे हैं. वो लगातार फ्लॉप होते जा रहे हैं और ये RR की टेंशन बढ़ाएगा.

Vaibhav Suryavanshi Flop SMAT

वैभव ने बढ़ाई RR की मुश्किल!

Vaibhav Suryavanshi Flop SMAT: वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था और वो टीम का अहम हिस्सा बन चुके हैं. उन्होंने पिछले साल टीम को धमाकेदार शुरुआत दी थी. 14 साल का ये बल्लेबाज अंडर 19 और इंडिया A टीम के लिए भी लगातार बवाल मचा रहा है. हालांकि, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वैभव बुरी तरह से फ्लॉप हो रहे हैं. IPL 2026 ऑक्शन से पहले ये राजस्थान रॉयल की जरूर टेंशन बढ़ा रहा होगा.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी SMAT में बुरी तरह फ्लॉप

सूर्यवंशी ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 में इंडिया A के लिए शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने UAE के खिलाफ 144 रन की तूफानी पारी खेली थी. लग रहा था कि वो इस फॉर्म को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी जारी रखेंगे और बिहार को बड़े मैचों में जीत दिलाएंगे. हालांकि, टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैच उनके लिए भूलने लायक रहे हैं.

विज्ञापन

26 नवंबर 2025 को चंडीगढ़ के खिलाफ वो मात्र 14 रन पर आउट हो गए. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ 28 नवंबर को हुए मैच में 13 रन बनाए. जम्मू कश्मीर से 30 नवंबर को हुए तीसरे मैच में बिहार के वैभव सूर्यवंशी 5 रन बनाकर आउट हो गए. तीन मैचों में वो मात्र 32 रन बना पाए हैं.

विज्ञापन

वैभव की फॉर्म राजस्थान रॉयल्स की बढ़ा रहा होगा टेंशन

वैभव सूर्यवंशी के रूप में उन्हें एक तगड़ा ओपनर मिल गया. इसी वजह से उन्होंने संजू सैमसन को ट्रेड करने के बारे में विचार भी किया. अगर वैभव दोबारा फॉर्म में नहीं आते हैं, तो IPL 2026 ऑक्शन से पहले ये राजस्थान रॉयल्स की टेंशन बढ़ा रहा होगा. राजस्थान रॉयल्स अब मिनी ऑक्शन में एक बैकअप सलामी बल्लेबाज की तलाश कर सकते हैं. हमेशा ही टीमें बैकअप की तलाश में होती हैं. उन्होंने सूर्यवंशी का बैकअप ढूंढने के बारे में नहीं सोचा होगा लेकिन मौजूदा फॉर्म के बाद शायद RR किसी घरेलू क्रिकेटर को नीलामी में टारगेट कर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ