IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन बनाए हैं, जिसका पीछा करने के लिए भारतीय टीम उतर चुकी है. भारत की ओर से शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि वह बिना आउट हुए ही पवेलियन लौट गए. आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ?
शुभमन गिल क्यों लौटे पवेलियन?
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे शुभमन गिल शानदार लय में नजर आ रहे थे. उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर चौका जड़कर खाता खोला था. इसके बाद उन्होंने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी और अपना अर्धशतक भी पूरा किया. हालांकि इसके बाद उनके पैर में तकलीफ हुई और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. बल्लेबाजी के दौरान उन्हें कई बार तकलीफ में देखा गया. उनके पैर में क्रैंप आ गया था और वह मुश्किल में दिख रहे थे. हालांकि अंत में उन्होंने पवेलियन जाने का फैसला किया. उम्मीद है कि वह जरूरत पड़ने पर भारत के लिए दोबारा बल्लेबाजी करने उतरेंगे.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड दौरे के बीच टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, गौतम गंभीर को मिली बड़ी राहत!
गिल की शानदार बल्लेबाजी
शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और 75 गेंदों में 80 रन बनाए. उन्होंने 11 चौके और 1 छक्का भी जड़ा. उनके इंटेट को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह ड्रेसिंग रूम से ही सेट होकर बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं. उन्होंने कई शानदार शॉट खेले और अपने फैंस का दिल भी जीता. हालांकि उनके आउट होने के बाद भारतीय टीम को बैक टू बैक दो झटके लगे. श्रेयस अय्यर 35 रन बनाकर रन आउट हुए, जबकि केएल राहुल 3 गेंदों में 1 रन बनाकर आउट हुए. इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली खासा कमाल नहीं कर पाए थे. रोहित 21 गेंदों में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कोहली के बल्ले से 6 गेंदों में 5 रन निकले.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों ने की धमाकेदार वापसी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
33 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines