इंग्लैंड दौरे के बीच टीम इंडिया को मिली बड़ी खुशखबरी, गौतम गंभीर को मिली बड़ी राहत!
Team India: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया टी-20 सीरीज में हार गई. जिसके बाद खबर आई की बीसीसीआई इंग्लैंड दौरे के बाद कुछ एक्शन ले सकती है. जहां पर कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य को बाहर करने की बात हो रही थी. जिसको लेकर अब बड़ी अपडेट सामने आई है.

Team India: टीम इंडिया में बड़े बदलाव हो रहे हैं. कुछ खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है, तो वहीं कुछ को मौका मिल रहा है. हालांकि अब गौतम गंभीर के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव की चर्चा चल रही है. 3 सदस्यों के इंग्लिश दौरे के बाद कोचिंग स्टाफ छोड़ने की खबर आ रही है. जिससे जुड़ी अब एक बड़ी अपडेट सामने आई है. जिसको सुनकर अब खुद हेड कोच गौतम गंभीर को भी राहत मिलेगी. (Pic Credit- AI Generated)
दबाव में हैं गौतम गंभीर
2 / 6लगातार हार के कारण हेड कोच गौतम गंभीर दबाव में हैं. आखिरी बार जब टीम इंडिया दबाव में आई थी. उस समय गंभीर के खास अभिषेक नायर को कोचिंग स्टाफ से बाहर का रास्ता दिखाया गया था. एक बार फिर से वहीं स्थिति नजर आ रही है. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
टी दिलीप को लेकर आई खबर
3 / 6लंबे समय से खबरें चल रही हैं कि टीम इंडिया की खराब फील्डिंग को देखकर बीसीसीआई बिल्कुल भी खुश नहीं है. ऐसे में इंग्लिश दौरे के बाद टी दिलीप को बाहर किया जा सकता है. उनके आईपीएल टीम से जुड़ने की भी खबरें आ रही थी. (Pic Credit- T Dilip Instagram)
इस खबरों को लेकर आई अपडेट
4 / 6क्रिकबज की नई रिपोर्ट्स के मुताबिक टी दिलीप पर मंडरा रहा खतरा अब खत्म हो चुका है. बीसीसीआई फिलहाल उन्हें हटाने के बारे में नहीं सोच रहा है. ऐसे में वो आगे भी टीम इंडिया के फील्डिंग कोच बने रह सकते हैं. (Pic Credit- T Dilip Instagram)
रयान टेन डोएशेट और मोर्ने मोर्केल
5 / 6हालांकि क्रिकबज की ही रिपोर्ट के मुताबिक रयान टेन डोएशेट अब टीम इंडिया का साथ छोड़ना चाहते हैं. जिसके बारे में उन्होंने बीसीसीआई और गौतम गंभीर को बता दिया दिया है. इसके अलावा मोर्ने मोर्केल के भी छोड़ने की खबरें आ रही हैं. (Pic Credit- X)
गंभीर को मिली होगी राहत
6 / 6इन खबरों के बीच गौतम गंभीर को बड़ी राहत मिली होगी. 3 सदस्यों के कोचिंग स्टाफ के छोड़ने पर अचानक बड़ा बदलाव हो जाता. ऐसे में टी दिलीप के रुकने पर गंभीर के पास पुराने साथी नजर आएंगे. टी दिलीप राहुल द्रविड़ की टीम का भी हिस्सा थे. (Pic Credit- X)