IND vs ENG: बिना आउट हुए मैदान से क्यों बाहर हुए बेन स्टोक्स? बड़ी वजह आई सामने

Ben Stokes: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में कप्तान बेन स्टोक्स बिना आउट हुए ही पवेलियन लौट गए। वह अर्धशतक बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में उन्हें क्यों अचानक मैदान छोड़ना पड़ा। आइए जानते हैं।

Cricket News - 2025-07-25T220902.087
विज्ञापन

Ben Stokes: मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड के बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 25 जुलाई को खेल का तीसरा दिन है। तीसरे दिन बेन स्टोक्स ने कमाल की पारी खेली और अर्धशतक जमा दिया। हालांकि अचानक वह बिना आउट हुए मैदान से बाहर चले गए। वह इंग्लैंड के लिए ज्यादा देर तक क्रीज पर रहकर अहम भूमिका निभा सकते थे। लेकिन अचानक उन्हें मैदान छोड़ना पड़ गया। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

Advertisment

बिना आउट हुए क्यों पवेलियन लौटे पवेलियन?

तीसरे दिन बेन स्टोक्स ने 116 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके भी लगाए। हालांकि वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। क्रैंप ने अचानक स्टोक्स को अपना शिकार बना लिया, जिसकी वजह से वह पवेलियन चले गए। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि वह कितनी देर बाद मैदान पर वापसी करते हैं। स्टोक्स ने भारत के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में अपना पहला अर्धशतक जमाया।

गेंदबाजी में भी खोला था पंजा

स्टोक्स ने केवल बल्लेबाजी में ही नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया। उन्होंने भारत के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया। स्टोक्स ने 24 ओवर में 72 रन खर्च कर 5 विकेट लिए थे। उन्होंने साई सुदर्शन, भारतीय कप्तान शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज जैसे बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी में इस मैच में भारत के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए नजर आए हैं

विज्ञापन

इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर का कमाल

स्टोक्स के अलावा इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने 84 रन और बेन डकेट ने 94 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद ओली पोप ने 71 और जो रूट ने 150 रनों की बल्लेबाजी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फिलहाल भारतीय गेंदबाज इस मैच में संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ