BCCI से वीवीएस लक्ष्मण की क्यों हुई खास मीटिंग? सामने आया पूरा मामला

BCCI VVS Laxman Meeting: 9 जनवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और वीवीएस लक्ष्मण के बीच मुंबई में बैठक हुई. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बैठक की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की और बड़ा अपडेट भी दिया. आइए जानते हैं आखिरकार मीटिंग में क्या बातचीत हुई?

वीवीएस लक्ष्मण बीसीसीआई के साथ बैथक में

वीवीएस लक्ष्मण बीसीसीआई के साथ बैथक में

BCCI VVS Laxman Meeting: 11 जनवरी से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए उतरेगी. टीम इंडिया साउथ अफ्रीका को घरेलू सरजमीं पर वनडे और टी-20 सीरीज में धूल चटाने के बाद अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगी. हालांकि वनडे सीरीज से पहले बीसीसीआई ने मुंबई में वीवीएस लक्ष्मण से खास मुलाकात की है. मीटिंग के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा अपडेट भी दिया.

विज्ञापन

बीसीसीआई से क्यों हुई मुलाकात?

इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मिन्हास सहित सचिव देवजीत सैकिया के अलावा उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद थे. बैठक के बाद देवजीत सैकिया ने सोशल मीडिया पर लिखा “आज मुंबई में बीसीसीआई के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण के साथ एक सार्थक बैठक हुई. वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई और भारत की क्रिकेट प्रतिभाओं को और मजबूत करने के उद्देश्य से केंद्र के भविष्य के कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई.”

विज्ञापन

वीवीएस लक्ष्मण वर्तमान में बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस के हेड हैं. वह युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में लगे हैं. इससे पहले राहुल द्रविड़ भी नेशनल क्रिकेट अकादमी के हेड की भूमिका निभा चुके हैं.

विज्ञापन

सैकिया ने खबर को बताया गलत

कुछ दिन पहले ऐसी खबरें सामने आई थी कि बीसीसीआई गौतम गंभीर की जगह पर वीवीएस लक्ष्मण को भारतीय टेस्ट टीम का हेड कोच नियुक्त करना चाहती है. इस खबर को गलत बताते हुए देवजीत सैकिया ने एनएनआई से कहा “यह खबर पूरी तरह से गलत है. यह पूरी तरह से अटकलबाजी पर आधारित है. कुछ प्रतिष्ठित समाचार एजेंसियां भी इसे प्रसारित कर रही हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. बीसीसीआई ने इसका सीधा खंडन किया है. लोग चाहे जो सोचें, लेकिन बीसीसीआई ने कोई कदम नहीं उठाया है. यह किसी की कोरी कल्पना है; इसमें कोई सच्चाई नहीं है, और मैं इसके अलावा कुछ नहीं कह सकता कि यह तथ्यात्मक रूप से गलत और निराधार खबर है.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ