हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

GT vs MI: LIVE मैच में आशीष नेहरा का क्यों चढ़ा पारा? गुस्से से लाल हुए कोच साहब, वीडियो वायरल

GT vs MI: 29 मार्च को गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में आशीष नेहरा अपने खिलाड़ियों पर अचानक चिल्ला उठे थे।

विज्ञापन

GT vs MI: आईपीएल 2025 का कारवां 29 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र स्टेडियम पहुंचा, जहां पर मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच मैच में आशीष नेहरा को अचानक गुस्सा आ गया। वह मैदान पर सरेआम अपने खिलाड़ियों पर भड़क गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आशीष नेहरा को आया गुस्सा

आईपीएल 2025 का मैच नंबर 9 शनिवार 29 मार्च को मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी निभाई। हालांकि इसके बाद जोस बटलर ने भी 24 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली। हालांकि 19वें ओवर के दौरान जीटी ने बैक टू बैक दो विकेट खो दिए। जिसकी वजह से आशीष नेहरा अपने टीम के खिलाड़ियों पर सरेआम गुस्से से लाल हो गए और चिल्ला पड़े। इस पूरे मामले का वीडियो वायरल हो गया।

क्या धोनी का नंबर नौ पर बैटिंग करना RCB के खिलाफ टीम की हार की वजह बना?

विज्ञापन

View Results

जीटी ने जीता मुकाबला

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीटी ने 196 रन बनाए थे। साई सुदर्शन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 41 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शुभमन गिल ने 27 गेंदों में 38 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को मुकाबला गंवाना पड़ा। मुंबई 6 विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 160 रन ही बना सकी। मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए। उन्होंने 28 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली। उनके अलावा तिलक वर्मा ने 36 गेंदों में 39 रन बनाए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CSK vs RCB: 3-3 विकेट लेकर भी ये गेंदबाज नहीं बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola