GT vs RR Qualifier 2 में कौन मारेगा बाजी? दिग्गज क्रिकेटर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
GT vs RR Qualifier 2: आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में आज (29 मई) गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मैच की विजेता टीम फाइनल का टिकट हासिल करेगी. इससे पहले महान भारतीय स्पिनर अनील कुंबले ने बताया है कि कौन सी टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज करेगी?
IPL 2026 Qualifier 2, GT vs RR: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज यानी शुक्रवार, 29 मई को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री करेगी, जहां उसका सामना डिफेंडिंग चैंपयिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होगा. वहीं, हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा. ऐसे में सबकी नजरें इस बड़े मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं. इसी बीच भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनील कुंबले ने बड़ी भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि क्वालीफायर-2 में कौन बाजी मारेगा?
RR vs GT में कौन जीतेगा क्वालिफायर-2?
पूर्व भारतीय कप्तान अनील कुंबले ने जिओ हॉटस्टार के शो ‘गेम प्लान’ में बातचीत के दौरान बड़ी भविष्यवाणी करते हुए बताया कि गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स में से कौन आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 मुकाबला जीतेगा? उन्होंने दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान का पलड़ा भारी बताया है.
उन्होंने कहा, “यह कहना बेहद मुश्किल है कि मैच कौन जीतेगा, क्योंकि दोनों टीमें मजबूत हैं. लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसके बावजूद शायद उन्हें कम आंका जा रहा है. मैं अंडरडॉग टीम राजस्थान के साथ जाऊंगा. अगर वैभव ने फिर वैसी ही बल्लेबाजी की, जैसी SRH के खिलाफ की थी, तो राजस्थान को बड़ा फायदा मिलेगा.”
इस दौरान कुंबले ने आईपीएल 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से धूम मचा रहे वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि वैभव को खास सिर्फ उनके लंबे-लंबे छक्के नहीं बनाते, बल्कि लगातार शानदार प्रदर्शन करने की उनकी क्षमता उन्हें सबसे अलग बनाती है. उनका मानना है कि क्वालिफायर-2 में भी वैभव वैसा ही धमाका कर सकते हैं, जैसा उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में किया था. वैभव ने SRH के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रनों की पारी खेलकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.
उन्होंने इस सीजन अब तक खेले 15 मैचों की 15 पारियों में 680 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया हुआ है. इस पर कुंबले ने कहा कि ऑरेंज कैप जीतना सिर्फ एक-दो मैचों में अच्छा खेलने से संभव नहीं होता. उन्होंने कहा, “वैभव पिछले दो महीनों से लगातार रन बना रहे हैं और यही बात इस युवा खिलाड़ी को बेहद खास बनाती है. वह सिर्फ छक्के लगाने वाले बल्लेबाज नहीं हैं, बल्कि टीम के लिए लगातार योगदान दे रहे हैं.”
इसके अलावा, कुंबले ने राजस्थान रॉयल्स के दूसरे ओपनर यशस्वी जायसवाल को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वैभव के उभरने के बाद जायसवाल पर अतिरिक्त दबाव आ गया है. जायसवाल ने इस सीजन 15 मैचों में 426 रन बनाए हैं, लेकिन सारी सुर्खियां अब वैभव सूर्यवंशी बटोर रहे हैं.
उन्होंने कहा, “कुछ साल पहले तक सारी चर्चा यशस्वी जायसवाल को लेकर होती थी, लेकिन अब 15 साल का एक खिलाड़ी पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. SRH के खिलाफ मैच में दोनों के बीच शानदार साझेदारी हुई थी, लेकिन ज्यादातर रन वैभव ने बनाए थे. ऐसे में जायसवाल जरूर महसूस कर रहे होंगे कि बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर भी वह उतनी तेजी से रन नहीं बना पाए.”

---विज्ञापन---

Anil Kumble reckons Yashasvi Jaiswal would be feeling the pressure after being completely overshadowed by his 15-year-old opening partner Vaibhav Sooryavanshi.#IPL2026#RR#RajasthanRoyalspic.twitter.com/3ukvKbQTda
— Circle of Cricket (@circleofcricket) May 29, 2026
इसके अलावा, कुंबले ने राजस्थान रॉयल्स के दूसरे ओपनर यशस्वी जायसवाल को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि वैभव के उभरने के बाद जायसवाल पर अतिरिक्त दबाव आ गया है. जायसवाल ने इस सीजन 15 मैचों में 426 रन बनाए हैं, लेकिन सारी सुर्खियां अब वैभव सूर्यवंशी बटोर रहे हैं.
---विज्ञापन---
उन्होंने कहा, “कुछ साल पहले तक सारी चर्चा यशस्वी जायसवाल को लेकर होती थी, लेकिन अब 15 साल का एक खिलाड़ी पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. SRH के खिलाफ मैच में दोनों के बीच शानदार साझेदारी हुई थी, लेकिन ज्यादातर रन वैभव ने बनाए थे. ऐसे में जायसवाल जरूर महसूस कर रहे होंगे कि बल्लेबाजी के लिए आसान पिच पर भी वह उतनी तेजी से रन नहीं बना पाए.”
हिंदी न्यूज़/खेल/GT vs RR Qualifier 2 में कौन मारेगा बाजी? दिग्गज क्रिकेटर ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.