---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

वैभव सूर्यवंशी ने अपने करियर में खेली कई रिकॉर्ड पारियां, यहां देखें ‘वंडर किड’ की टॉप 5 रिकॉर्डतोड़ इनिंग्स

Vaibhav Sooryavanshi Top Innings: भारत के युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में दुनियाभर में अपना नाम कर लिया है. सिर्फ आईपीएल ही नहीं यूथ क्रिकेट से लेकर घरेलू क्रिकेट में भी वो धमाकेदारी पारियां खेल चुके हैं. आइए नजर डालते हैं इस 'वंडर किड' की टॉप 5 रिकॉर्डतोड़ इनिंग्स पर....

---खबर नीचे जारी है---

Vaibhav Sooryavanshi Top Innings: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए क्रिकेट जगत में अपना नाम फेमस कर दिया है. उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन ऑरेंज कैप पर कब्जा बना लिया है. बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी वो सबसे आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं. सिर्फ आईपीएल ही नहीं वैभव ने टीम इंडिया के लिए और घरेलू क्रिकेट में भी जमकर रनों का अंबार लगाया है. आइए एक नजर डालते हैं उनके करियर की टॉप 5 सबसे बड़ी पारियों पर.

पहले ही आईपीएल सीजन में जड़ दिया शतक

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में पहली बार टूर्नामेंट में खेलने उतरे थे. उन्होंने अपने पहले ही सीजन में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी. वो टी20 क्रिकेट इतिहास में शतक जड़ने वाले वो सबसे युवा खिलाड़ी बने थे. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज सेंचुर जड़ी थी. 

---खबर नीचे जारी है---

सनराइजर्स के खिलाफ लगा चुके हैं शतक

आईपीएल के इस सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 103 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में उन्होंने 48 गेंदों का सामना करते हुए मैदान के हर कोने में चौके-छक्के की बरसात कर डाली. ये उनके करियर की एक यादगार पारी थी. 

यूथ वनडे में सबसे तेज शतक

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 इंडिया के लिए खेलते हुए यूथ वनडे में सबसे तेज शतक जड़ा था. उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 78 गेंदों में 143 रनों की शानदार पारी खेली. उनके बल्ले से निकली इस रिकॉर्ड शतक की बराबरी आज तक कोई भी नहीं कर पाया है.

---खबर नीचे जारी है---

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में खेली यादगार पारी

वैभव सूर्यवंशी कई मौकों पर खुद को खास खिलाड़ी साबित कर चुके हैं. उन्होंने अंडर 19 विश्व कप में इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए ऐतिहासिक पारी खेली थी. उन्होंने अंडर 19 विश्व कप के फाइनल मैच में 80 गेंदों में 175 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. यूथ वनडे के नॉकआउट मैचों में ये किसी बल्लेबाजी की तरफ से खेली गई सबसे बड़ी पारी है. 

वैभव ने खेली 190 रनों की यादगार पारी

वैभव सूर्यवंशी घरेलू क्रिकेट बिहार के लिए खेलते हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 84 गेंदों में 190 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा था.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़िए- GT vs RR Qualifier 2: गुजरात के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होगा सुरेश रैना का रिकॉर्ड, 25 गेंदों में बनाने होंगे इतने रन

First published on: May 29, 2026 04:47 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola