Simon Harmer: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 14 से 16 नवंबर के बीच कोलकाता में खेला गया था. इस मैच में भारत ने शुरुआती 2 दिन का खेल अपने नाम किया, लेकिन तीसरे दिन भारतीय टीम ने खराब प्रदर्शन किया और जीत हाथ से निकल गई. अफ्रीका ने इस मैच को 30 रनों से अपने नाम कर लिया. साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने कमाल की गेंदबाजी की और मैच के हीरो भी बने. उनकी गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज फिसड्डी साबित हुए. आइए जानते हैं कौन हैं साइमन हार्मर?
कौन हैं साइमन हार्मर?
साइमन हार्मर ने साउथ अफ्रीका के लिए साल 2015 में डेब्यू किया. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले मैच में 7 विकेट लिए. इसके बाद हार्मर को साल 2015 में भारत दौरे के लिए टीम में चुना गया. भारत के खिलाफ साल 2015 में वह खासा प्रभावित नहीं कर सके. ऐसे में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. हार्मर ने हार नहीं मानी और इसके बाद वह लगातार काउंटी क्रिकेट खेलने में बिजी हो गए. इसके बाद साल 2022 में फिर एक बार साउथ अफ्रीका टीम में उन्हें मौका मिला. हार्मर ने भी मौके को बखूबी भुनाया. वह अब केशव महाराज के बाद साउथ अफ्रीका के दूसरे अहम स्पिनर बन गए हैं.
क्लिक कर भारत-पाकिस्तान का लाइव ब्लॉग पढ़ें
भारतीय कोच ने की मदद
हार्मर एसेक्स की ओर से काउंटी क्रिकेट खेलने लगे थे. साल 2016 में उन्होंने मुंबई में रहने वाले उमेश पटवाल से अपनी गेंदबाजी को लेकर संपर्क किया. उमेश ने हार्मर को सही दिशा में गाइड किया. उनकी गेंदबाजी एक्शन के अलावा कुछ तकनीक में भी पटवाल ने सुधार किया. फिर क्या था, हार्मर ने मेहनत और लगन के साथ अपनी गेंदबाजी में तेजी से सुधार किया.
ये भी पढ़ें: आज टीम इंडिया लगा सकती है पाकिस्तान के खिलाफ जीत का छक्का, राइजिंग एशिया कप में कौन मारेगा बाजी?
8 विकेट लेकर उड़ाई धज्जियां
साइमन हार्मर ने भारत के खिलाफ पहले मैच की पहली पारी में 15.2 ओवर में 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने 14 ओवर में 21 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए. शानदार प्रदर्शन के लिए हार्मर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. साइमन अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 13 टेस्ट मैच में 60 विकेट ले चुके हैं.
ये भी पढ़ें: IND A vs PAK A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? जानिए LIVE Streaming की पूरी डिटेल्स
संबंधित खबरें
IND vs NZ: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज चोट के कारण हुआ बाहर
7 mins agoWPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
6 hrs agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
7 hrs agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
8 hrs agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
8 hrs agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
8 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
9 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
9 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
10 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines