IND vs PAK: कौन हैं मैच रेफरी शैंड्रे फ्रिट्ज? जिन्होंने LIVE मैच में की सरेआम 'बेईमानी'

Shandre Fritz: भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे विश्व कप 2025 में मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान ने सरेआम बेईमानी की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मैच में साउथ अफ्रीका की मैच रेफरी शैंड्रे फ्रिट्ज भी चर्चा में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल भी होना पड़ा रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कौन हैं शैंडे शैंड्रे फ्रिट्ज

cricket News - 2025-10-05T172611.751

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच महिला विश्व कप 2025 में मुकाबला खेला जा रहा है. 5 अक्टूबर को दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने सामने हैं. इस मैच में टॉस के दौरान बेईमानी हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मैच रेफरी शैंडे फ्रिट्ज ने पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना के कॉल को अच्छे से नहीं सुना और उन्होंने गलत फैसला कर दिया. क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं.

IND vs PAK टॉस के दौरान हुई थी बेईमानी

भारत और पाकिस्तान के बीच 5 अक्टूबर को मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस के दौरान सिक्का हरमनप्रीत कौर ने उछाला. पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टेल कहा. लेकिन सिक्का हेड के रूप में गिरा. लेकिन मौके पर मौजूद मैच रेफरी शैंड्रे फ्रिट्ज ने फातिमा के द्वारा हेड सुना. ऐसे में पाकिस्तान ने टॉस जीत लिया, हालांकि फातिमा सना को बखूबी पता था कि उन्होंने टेल कहा है. इसके बावजूद उन्होंने मैच रेफरी से ये नहीं कहा कि उन्होंने टेल कहा था और सिक्का हेड के रूप में गिरा है. इस तरह लाइव मैच में सना की चोरी पकड़ी गई.

इस मामले का वीडियो वायरल होते ही फैंस शैंडे रेफरी पर गुस्सा हो रहे हैं और उन्हें जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं.

कौन हैं शैंड्रे फ्रिट्ज?

40 वर्षीय शैंड्रे फ्रिट्ज मूल रूप से साउथ अफ्रीका की रहने वाली हैं. उनका जन्म 21 जुलाई 1985 को केपटाउन में हुआ था. साउथ अफ्रीका के लिए उन्होंने साल 2003 में डेब्यू किया था, जबकि आखिरी मुकाबला उन्होंने देश के लिए साल 2014 में खेला था. उन्होंने अपने करियर में 59 वनडे मैच में 21.31 की औसत के साथ 959 रन बनाए हैं. वहीं 26 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 19.20 की औसत के साथ 384 रन बनाए हैं. खास बात ये है कि उन्होंने टी-20 मैच में 1 शतक भी बनाया है. वहीं वनडे में 22 उन्होंने विकेट लिए हैं, जबकि टी-20 में उनके नाम 1 विकेट दर्ज हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ