IND vs ZIM: अभिषेक शर्मा की प्लेइंग 11 में अब जगह ले सकता है ये स्टार, मजबूर हो गए हैं अय्यर-गंभीर

IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भले ही टीम इंडिया को जीत मिल रही हो, लेकिन उसके साथ ही समस्या भी बढ़ रही है. टीम इंडिया मौजूदा समय में बार-बार पावरप्ले में ही विकेट गंवा रही है. खासकर स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बार-बार अपना विकेट गंवा रहे हैं.

Abhishek Sharma

Pic Credit- AI Generated

IND vs ZIM: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच 26 जुलाई को हरारे के मैदान पर सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर भी टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम मैनेजमेंट और फैंस को इस मुकाबले में स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से बड़ी उम्मीदें थी. हालांकि उन्होंने एक बार फिर से निराश किया है. सीरीज के तीनों ही मुकाबलों में अभिषेक फेल हुए हैं. ऐसे में उनकी प्लेइंग 11 में जगह बड़ी खतरे में नजर आ रही है. 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा लगातार छठी बार हुए फेल 

साल 2026 अब तक टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए अच्छा नहीं गया है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को छोड़कर अभिषेक के बल्ले से रन नहीं आया था. उसके बाद उन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले 2-2 मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. जिसके बाद सभी को उम्मीद थी कि उनकी फॉर्म लौट आई. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच के बाद से अब तक 6 लगातार पारियों में अभिषेक शर्मा फेल हुए हैं. इन 6 पारियों में अब तक अभिषेक ने सिर्फ 40 रन बनाए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में तो अभिषेक तीनों ही पारियों में तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी का ही शिकार बने हैं. अभिषेक बार-बार खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा रहे हैं.  

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को मिली इस चीज से दूर रहने की सलाह, ईशान किशन ने किया बड़ा खुलासा

संजू सैमसन को मिल सकता है मौका 

टीम इंडिया अब टी-20 फॉर्मेट में अगली बार एशियन गेम्स 2026 में खेलने वाली है. जहां पर संजू सैमसन की भी टीम में वापसी होने वाली है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर समझदारी दिखाकर अभिषेक को प्लेइंग 11 से बाहर कर सकते हैं. इस स्थिति में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है. संजू सैमसन को सिर्फ 3 खराब पारियों के बाद ही प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था. फिलहाल मैनेजमेंट की समस्या बढ़ी हुई है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ