Who Is Pratika Rawal: आईसीसी वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 की 4 सेमीफाइनलिस्ट टीमें पक्की हो चुकी है. बीते दिन टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराने के साथ ही सेमीफाइनल का टिकट भी हासिल किया. टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. वहीं टीम इंडिया की जीत में सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल का अहम योगदान रहा, जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाया. जितनी कमाल की प्रतिका बल्लेबाजी करती हैं उतनी ही कमाल की उनकी क्रिकेटर बनने की कहानी रही है.
कौन है प्रतिका रावल?
टीम इंडिया की स्टार सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल का जन्म 1 सितंबर साल 2000 को दिल्ली में हुआ था. इशांत शर्मा और हर्षित राणा जैसे क्रिकेटर्स को ट्रैनिंग देने वाले वाले श्रवण कुमार की कोचिंग में प्रतिका रावल की क्रिकेट यात्रा शुरू हुई. उनके पिता प्रदीप रावल को भी क्रिकेट खेलने का काफी शौक था, लेकिन वे क्रिकेटर नहीं बन पाए थे. हालांकि उन्होंने ठान लिया था कि प्रतिका को वे क्रिकेटर बनाएंगे. 3 साल की उम्र में पहली बार प्रतिका ने बल्ला पकड़ा था. 12 साल की उम्र में प्रतिका ने अंडर-19 खेला. प्रतिका रावल ने अपने घर की छत पर खूब प्रैक्टिस की थी. उनके पिता का कहना है कि कोविड के समय में वे प्रतिका को छत पर रोजाना प्रैक्टिस कराते थे और हर दिन प्रतिका 400 से 500 गेंदों का सामना करती थीं.
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत करते हुए प्रतिका रावल के पिता प्रदीप रावल ने बताया कि “प्रतिका ने घरेलू क्रिकेट में खूब रन बनाए थे. लेकिन जैसे-जैसे उसकी उम्र बढ़ती जा रही थी, हम थोड़े चिंतित होने लगे थे. वो 12 साल की उम्र में अंडर-19 खेल रही थी.बोर्ड की वजह से उसने एक साल नहीं खेला था, हालांकि इसके अलावा वो लगातार खेल रही थी. वो अक्सर हमें कहती थी कि ये सब किस्मत का खेल है और उसने कभी हार नहीं मानी.” बात अगर प्रतिका की पढाई-लिखाई की करें तो उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से साइकॉलोजी की पढ़ाई की है.
ये भी पढ़ें:-Women’s World Cup 2025: सेमीफाइनल में अब किससे होगी टीम इंडिया की भिड़ंत? समझें पूरा समीकरण
वर्ल्ड कप 2025 में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज
प्रतिका रावल अपना वनडे वर्ल्ड खेल रही हैं और उनके लिए ये वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 काफी कमाल का रहा है. उनके बल्ले से 6 मैचों में अभी तक 308 रन निकल चुके हैं, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिका ने 75 रनों की शानदार पारी खेली थी, वहीं अब न्यूजीलैंड के साथ खेले गए करो या मरो के मुकाबले में प्रतिका ने शतक लगाकर टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया.
साल 2024 में टीम इंडिया के लिए किया था डेब्यू
प्रतिका रावल ने साल 2021 में अपना घरेलू क्रिकेट डेब्यू दिल्ली के लिए किया था. लेकिन फिर साल 2024 में वे रेलवे की टीम में चली गई थीं. साल 2023-24 के घरेलू सीजन में प्रतिका ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 8 पारियों में 411 रन बनाए थे, इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक भी निकले थे. इसके बाद प्रतिका को साल 2024 में टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू करने का मौका मिला था. वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रतिका ने अपना पहला इंटरनेशनल वनडे मैच खेला था. अपने छठे वनडे मैच में ही प्रतिका ने पहला वनडे शतक जड़ दिया था, जो उनके करियर की सबसे बड़ी पारी भी रही. जिसमें उन्होंने 154 रनों की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें:-World Cup 2025: न्यूजीलैंड को धूल चटाकर भारत की सेमीफाइल में एंट्री, पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
55 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines