World Cup 2025: न्यूजीलैंड को धूल चटाकर भारत की सेमीफाइल में एंट्री, पॉइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर
ICC Womens World Cup 2025 Points Table: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 काफी रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. 23 अक्टूबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल कर ली. इस मैच के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट काटा लिया है. मेन इन ब्लू सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है.
ICC Womens World Cup 2025 Points Table: 13 अक्टूबर को महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाया और 53 रनों से जीत हासिल कर ली. इस जीत के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है. मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ. भारतीय को तगड़ा फायदा हुआ है, जबकि न्यूजीलैंड को झटका लगा है.
विज्ञापन
अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
अंक तालिका में इस समय ऑस्ट्रेलिया 11 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर है, जबकि साउथ अफ्रीका 10 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं, इंग्लैंड भी 9 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है. चौथे नंबर पर अब भारतीय टीम 6 अंक के साथ सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर चुकी है. न्यूजीलैंड के अलावा श्रीलंका पाकिस्तान और बांग्लादेश सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है.
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 49 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 340 रन बनाए थे. प्रतिका रावल 134 गेंदों में 122 रनों की पारी खेली. इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 95 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली. वहीं जेमिमा रोड्रिक्स ने 55 गेंदों में 76 रन बनाए थे. बारिश की वजह से भारत ने 49 ओवर ही बल्लेबाजी की थी. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को 44 ओवर में 325 रनों का लक्ष्य मिला. न्यूजीलैंड 44 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 271 रन ही बना सकी.