---विज्ञापन---

खेल angle-right

मुंबई इंड‍ियंस के बल्‍लेबाज ने 32 गेंद में ठोका तूफानी शतक, 17 छक्‍के लगाकर उधेड़ दी गेंद, देखें वीड‍ियो

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के एक बल्लेबाज ने 32 गेंद पर ही शतक पूरा करते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 17 छक्के और 5 चौके के अलावा 300 से भी अधिक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

---खबर नीचे जारी है---

Vishnu Vinod: भारत में इन दिनों राज्य क्रिकेट संघ की ओर से फ्रेंचाइजी क्रिकेट का आगाज किया जा रहा है। हर लीग में स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे विष्णु विनोद ने केरला क्रिेकेट लीग टी-20 में कमाल कर दिया। उन्होंने अपने ताबड़तोड़ शतक से सभी का ध्यान खींच लिया है। अब विष्णु क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन चुके हैं।

32 गेंद और ठोक दिया शतक

त्रिशूर टाइटंस और एलेप्पी रिप्पल के बीच खेले गए मुकाबले में विष्णु विनोद का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने केवल 32 गेंद में ही अपनी तूफानी पारी से शतक बना दिया। 308.9 के स्ट्राइक रेट के साथ रन कूटते हुए विष्णु विनोद ने लगभग सभी विरोधी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। अपनी पारी में उन्होंने 45 गेंदों में 139 रनों की पारी खेली थी। पारी में उन्होंने 17 छक्के के अलावा 5 चौके अपने नाम किए। उनकी ताबड़तोड़ पारी की वजह से त्रिशूर टाइटंस ने 8 विकेट शेष रहते ही मुकाबले अपने नाम कर लिया।

---खबर नीचे जारी है---

मैच के नतीजे की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए एलेप्पी रिप्पल ने 20 ओवर के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिशूर टाइटंस ने 12.4 ओवर में ही 145 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।

---खबर नीचे जारी है---

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने खरीदा

विष्णु को आईपीएल 2024 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 20 लाख खर्च कर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था। लेकिन आईपीएल 2025 से पहले विष्णु ने तूफानी पारी खेल दी है। अगर मुंबई उन्हें रिलीज करती है तो विष्णु के ऊपर कई फ्रेंचाइजियां बड़ी बोली लगा सकती हैं। 30 साल के विष्णु ने अब तक आईपीएल में खेले गए 6 मैचों में 30 रन बनाए हैं।

घरेलू करियर पर एक नजर

विष्णु विनोद केरला के लिए घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेते हैं। अब तक उन्होंने 28 प्रथम श्रेणी मैच में 1040 रन बनाए हैं। वहीं 53 लिस्ट A मैच में इस खिलाड़ी के नाम 1773 रन दर्ज हैं। वहीं 61 टी-20 मैच में उन्होंने 1591 रन ठोके हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: 34 साल के हुए सूर्यकुमार यादव, कभी बनारस की गलियों में खेला क्रिकेट अब बन चुके हैं टीम इंडिया के सुपरस्टार

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Sep 14, 2024 10:05 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola