Who is Macneil Hadley Noronha: आईपीएल 2026 के बेहद अहम मोड़ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. CSK ने 24 साल के धाकड़ ऑलराउंडर मैकनील हैडली नरोन्हा को स्क्वॉड में शामिल किया है. उन्हें चोटिल रामकृष्ण घोष की जगह टीम में शामिल किया गया है, जिन्होंने इसी सीजन अपना IPL डेब्यू किया था. रामकृष्ण 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दाहिने पैर में फ्रैक्चर के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.
फ्रेंचाइजी उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मैकनील हेडली को चुना है, जो एक मैच में अकेले 345 रन ठोक चुके हैं. घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी को पहली बार IPL में खेलने का मौका मिला है और वह सीएसके के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.
कौन हैं मैकनील हेडली नोरोन्हा?
मैकनील हेडली नोरोन्हा कर्नाटक के उभरते हुए एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. 24 वर्षीय इस खिलाड़ी ने महाराजा ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा था. नोरोन्हा ने मंगलुरु ड्रैगन्स की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने टूर्नामेंट के 13 मैचों में 253 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 148.82 का रहा. इसके अलावा, गेंदबाजी में भी उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए थे.
नोरोन्हा ने सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने 14 पारियों में 79.77 की शानदार औसत से 1037 रन बनाए थे. वह टूर्नामेंट के टॉप रन-स्कोरर रहे थे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 2 अर्धशतक निकले. खास बात यह है कि उन्होंने उत्तराखंड और त्रिपुरा के खिलाफ दो तिहरा शतक भी जड़ा था.
अकेले ठोक दिए थे 345 रन
सीके नायडू ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ खेली गई उनकी तिहरी शतकीय पारी ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी. इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 25 छक्के और 23 चौकों के साथ 345 रन ठोक डाले थे. नोरोन्हा अब तक कर्नाटक के लिए 3 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 58 रन बनाए हैं और एक विकेट लिया है. IPL 2026 में मौका मिलने से पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और CSK के लिए ट्रायल दिए थे.
ये भी पढ़ें- IPL में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी इस दिग्गज की नहीं होगी टीम इंडिया में वापसी! खत्म हो गया है इंटरनेशनल करियर?
प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है CSK
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभी भी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई ने अब तक खेले 11 मैचों में 6 जीते हैं और 5 हारी हैं. फिलहाल टीम 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है. CSK के पास अभी तीन मुकाबले बाकी हैं और टीम इन सभी मैच को जीतकर प्लेऑफ का टिकट पक्का कर सकती है. चेन्नई का अगला मुकाबला 15 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ होगा.
ये भी पढ़ें- RCB vs KKR Live Streaming: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव मैच? जानें मोबाइल से लेकर TV तक की पूरी जानकारी
संबंधित खबरें
CSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
21 mins agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
55 mins agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
2 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
3 hrs agoIPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
3 hrs agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines