IPL में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी इस दिग्गज की नहीं होगी टीम इंडिया में वापसी! खत्म हो गया है इंटरनेशनल करियर?

IPL 2026: आईपीएल 2026 में कुछ भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही उनकी वापसी के बारे में भी बात हो रही है. आईपीएल के दौरान ही बीसीसीआई अगली इंटरनेशनल सीरीज की भी तैयारी कर रही है. जिससे जुड़ा बड़ा अपडेट अब सामने आया है.

Mohammed Shami and Bhuvneshwar Kumar
1 / 6
Mohammed Shami and Bhuvneshwar Kumar

IPL 2026: आईपीएल 2026 को खत्म होने में अभी कुछ समय बचा है. हालांकि बीसीसीआई इसी समय से अगली सीरीज की तैयारी में लगी हुई है. टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ 6 से 10 जून तक एकमात्र टेस्ट मैच खेलने वाली है. जिसके लिए जल्द ही टीम इंडिया का चयन हो सकता है. इसी दौरान टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज को लेकर बीसीसीआई और चयनकर्ता भी बड़ा फैसला करने वाले हैं.

विज्ञापन

तेज गेंदबाजों को लेकर चिंता में बीसीसीआई

तेज गेंदबाजों को लेकर चिंता में बीसीसीआई 2 / 6

नई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई फिलहाल तेज गेंदबाजों का एक पूल तैयार करना चाहती है. जिसके लिए अगले 7 से 10 दिनों में एक मीटिंग होने वाली है. जहां पर जसप्रीत बुमराह को लेकर भी बात होनी है. 

विज्ञापन

मोहम्मद शमी पर होगा बड़ा फैसला

मोहम्मद शमी पर होगा बड़ा फैसला 3 / 6

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी पर बड़ा फैसला हो सकता है. शमी को अभी मौका नहीं मिलने वाला है. फिलहाल टीम इंडिया के चयनकर्ता युवा तेज गेंदबाजों को ही मौका देना चाहते हैं. वो भविष्य को ध्यान में रखकर फैसला करने वाले हैं.

जसप्रीत बुमराह पर लिया जाएगा फैसला

जसप्रीत बुमराह पर लिया जाएगा फैसला 4 / 6

इस मीटिंग के दौरान चयनकर्ता फैसला लेंगे कि उन्हें जसप्रीत बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ मौका देना है या नहीं? दरअसल अभी बीसीसीआई चाहता हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट की मुख्य टीम ही खेलती हुई नजर आए.

विज्ञापन

इन 3 तेज गेंदबाजों पर है नजर

इन 3 तेज गेंदबाजों पर है नजर 5 / 6

बोर्ड फिलहाल गुरनूर बरार और अंशुल कंबोज को इंडिया ए से आगे मौका देने के बारे में सोच रहा है. वहीं आकिब नबी को अब इंडिया ए के लिए मौका मिल सकता है. जिससे वो इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह से तैयार रहें. 

भुवनेश्वर कुमार भी हैं चर्चा से बाहर

भुवनेश्वर कुमार भी हैं चर्चा से बाहर6 / 6

आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 11 मैचों में 21 विकेट हासिल कर चुके हैं. हालांकि उसके बाद भी उनकी चर्चा नहीं हो रही है. वहीं मोहम्मद शमी ने भी आईपीएल 2026 में 11 मैचों में 9 विकेट हासिल किए हैं. शमी की भी वापसी बहुत ही मुश्किल है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन