PAK vs ENG: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेल रही है। पहला मैच मुल्तान में खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद पीसीबी ने बाबर आजम सहित नसीम शाह और शाहिन अफरीदी की टीम से छुट्टी कर दी। बाबर की जगह पर कामरान गुलाम को मौका दिया गया है। इसके अलावा कामरान को प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका मिला है। आइए जानते हैं कौन हैं कामरान गुलाम और उनके आंकड़ो के बारे में।
प्लेइंग इलेवन में मिली जगह
कामरान गुलाम को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया है। वह पहली बार पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करेंगे। कामरान ने प्रथम श्रेणी और लिस्ट A मैच में धमाल का प्रदर्शन मचाया है। उन्होंने अब-तक खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया है। बाबर की जगह टीम में शामिल होना किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी के लिए बड़ी बात है। कामरान पर बाबर को रिप्लेस करने का कहीं न कहीं दबाव भी रहेगा। लेकिन कामरान को पाकिस्तान क्रिकेट टीम में ऐसे ही जगह नहीं मिली है। उन्होंने इसके लिए घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।
कामरान गुलाम कौन?
29 साल के कामरान गुलाम का जन्म 10 अक्टूबर 1995 को हुआ था। हालांकि वह पाकिस्तान के लिए 1 वनडे मैच खेल चुके हैं। लेकिन इस खिलाड़ी को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने अब तक 59 प्रथम श्रेणी मैच में 49.17 की औसत के साथ 4377 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 94 लिस्ट A मैच में 42.32 की औसत के साथ 3344 रन बनाए हैं। जबकि 73 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी के नाम 1510 रन भी हैं। वह अब तक तीनों ही फॉर्मेट में 25 शतक भी जड़ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, आमिर जमाल, नोमान अली, साजिद खान और जाहिद महमूद।
यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
4 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines