Indian Football Team के कप्तान सुनील छेत्री के संन्यास के बाद टीम के नए कप्तान की घोषणा कर दी गई है। भारतीय टीम आज रात नौ बजे नए कप्तान के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 का क्वालिफाइंग मैच खेलेगी। ये मुकाबला कतर में जसीम बिन हमद स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर इतिहास रच सकती है। भारतीय टीम के नए कप्तान इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ये नया कप्तान कौन है?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अगर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, तो कब होगा मुकाबला?
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, वहाब रियाज पर एक्शन की तैयारी
कौन बना भारतीय टीम का कप्तान
भारतीय टीम की कमान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी को सौंपी गई है। ये खिलाड़ी 32 वर्षीय गुरप्रीत सिंह संधू हैं। गुरप्रीत ने अबतक 71 इंटरनेशनल मैच में खेले हैं। पंजाब के मोहाली में जन्मे गुरप्रीत भारतीय टीम के मौजूदा गोलकीपर हैं। गुरप्रीत 2010 से भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं। गुरप्रीत को 2019 में भारत सरकार ने अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया था। ये भारतीय खेल जगत का सबसे बड़ा पुरस्कार है। भारतीय टीम ने 2023 में सैफ चैंपियनशिप के फाइनल मैच में कुवैत को हराकर नौंवी बार खिताब जीता था। इस जीत में गुरप्रीत सिंह संधू ने अहम भूमिका निभाई थी। गुरप्रीत 2019 में भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर चुने गए थे।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘बाबर आजम को अब कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ PAK के ही पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल
8 साल की उम्र से खेल रहे फुटबॉल
गुरप्रीत की मां हरजीत कौर चंडीगढ़ पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। पिता तेजिंदर सिंह पंजाब में एसपी के पद पर हैं। गुरप्रीत 8 साल की उम्र से ही फुटबॉल खेल रहे हैं। गुरप्रीत को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से 2019 में गोल्डन ग्लव्स का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
सुनील छेत्री ने लिया है संन्यास
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान और स्टार खिलाड़ी सुनील छेत्री ने हाल ही में संन्यास लिया है। टीम के कप्तान ने कतर के खिलाफ अपना आखिरी मैच 6 जून को खेला। सुनील छेत्री का ये आखिरी मैच गोलरहित ड्रॉ रहा। इसके बाद टीम के साथी खिलाड़ियों ने अपने इस स्टार खिलाड़ी को नम आंखों से विदाई दी थी। सुनील छेत्री ने अपने 19 साल के करिअर में कुल 151 मैच खेले, इसमें उन्होंने 94 गोल दागे हैं। सुनील के संन्यास लेने के बाद टीम के नए कप्तान की घोषणा की गई है।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: अब कनाडा से पिटेगा पाकिस्तान? ये 5 खिलाड़ी पड़ सकते हैं भारी
पहला मैच क्यों है अहम
भारतीय कप्तान गुरप्रीत सिंह संधू के नेतृत्व में कतर के खिलाफ अगर ये मैच जीत जाती है तो वह पहली बार वर्ल्ड कप क्वालीफायर के तीसरे चरण में एंट्री करेगा। अगर यह मैच भारत हार जाएगा तो वह तीसरे चरण के क्वालीफायर से बाहर हो जाएगा। भारत अभी पांच अंक के साथ अंक तालिका में कतर के बाद दूसरे स्थान पर है। वहीं, तीसरे स्थान पर पांच अंक के साथ अफगानिस्तान और कुवैत तीन अंक के साथ चौथे स्थान पर है। ग्रुप की दो शीर्ष की टीम अगले दौर में प्रवेश करेंगी। भारतीय टीम की बात की जाए तो भारत ने अपने अंतिम पांच मैचों में 1 जीत और 2 ड्रॉ मैच खेला है। वहीं, टीम को 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम को कतर के खिलाफ मैच हर हाल में जीतना होगा।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: कौन-कौन सी टीम सुपर-8 में कर सकती है प्रवेश? यहां समझें समीकरण
नए कप्तान ने की अपील
भारतीय फुटबॉल टीम के नए कप्तान गुरप्रीत सिंह संधू ने कतर के खिलाफ मैच से पहले भारतीय दर्शकों से सपोर्ट मांगा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि “नमस्कार भारतवर्ष, हमें हर बार की तरह आपके सपोर्ट की जरूरत है। हमारा मैच कतर से होगा। ये वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन के लिए बहुत अहम है। आइये मिलकर इतिहास रचते हैं। – यहां देखिये पूरा वीडियो
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
6 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
7 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
7 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
8 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
8 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
9 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
9 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines