Who is Georgina Rodriguez: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने करीब 11 साल के रिलेशनशिप के बाद आखिरकार जॉर्जीना रोड्रिगेज से शादी कर ली है. दोनों की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी और इसके बाद वह एक-दूसरे के हमसफर बन गए. जॉर्जीना आज दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल प्लेयर के साथ हैं लेकिन उनका सफर आसान नहीं रहा है. उन्हें बचपन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. रोनाल्डो के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले वह सेल्स गर्ल के रूप में काम करती थीं. आइए जॉर्जीना रोड्रिगेज के सफर पर एक नजर डालते हैं.
कौन हैं जॉर्जीना रोड्रिगेज?
जॉर्जीना रोड्रिगेज का जन्म 27 जुलाई 1994 को अर्जेंटीना के बुएनोस एरेस में हुआ था. उनके पिता अर्जेंटीना से हैं और उनकी मां स्पेनिश हैं. जॉर्जीना स्पेन के एक छोटे से शहर जाका में पली-बढ़ीं. उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. जॉर्जीना प्रोफेशनल बैले डांसर बनना चाहती थीं, लेकिन उनके पास अपना सपना पूरा करने के लिए पैसे नहीं थे.
जॉर्जना ने इसी वजह से वेट्रेस और क्लीनर के रूप में काम किया. 17 साल की उम्र में वह यूनाइटेड किंगडम स्थित ब्रिस्टल चली गईं, जहां उन्होंने नैनी (आया) के रूप में काम किया, ताकि वह अंग्रेजी सीख सकें. वह इसके बाद मैड्रिड शिफ्ट हो गई, जहां उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में कदम रखने का प्रयास शुरू किया.
ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी की वापसी का काउंटडाउन शुरू, दो शब्दों में दिया दमदार मैसेज, जानिए कब खेलेंगे अगला मैच
रोनाल्डो के प्यार में कैसे हुईं फिदा?
2016 में जॉर्जीना रोड्रिगेज मैड्रिड में स्थित गुची बुटीक में काम कर रही थीं. उस समय रोनाल्डो उनके स्टोर में पर्सनल शॉपिंग क्लाइंट के तौर पर आए. दोनों को पहली नजर में एक-दूसरे से प्यार हो गया. कुछ दिनों बाद दोनों की एक ब्रांड इवेंट के दौरान मुलाकात हुई और उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. रोनाल्डो को डेट करने के चलते जॉर्जीना काफी जल्दी लोकप्रिय हो गईं और उनके स्टोर के बाहर भीड़ लगने लगी, जिस वजह से उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी.
रोनाल्डो संग रचाई शादी
लगभग 11 साल के रिलेशनशिप के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना रोड्रिगेज से शादी कर ली. जॉर्जीना और रोनाल्डो अपने पांच बच्चों के साथ रहते हैं. रोनाल्डो और जॉर्जीना की दो बेटियां हैं, अलाना मार्टिना और बेला एस्मेराल्डा. इसके अलावा, वह रोनाल्डो के बच्चों क्रिस्टियानो जूनियर, ईवा और माटेओ का भी पालन-पोषण करती हैं.
ये भी पढ़ें:- क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने की जॉर्जीना रोड्रिगेज संग शादी, 11 साल के रिलेशनशिप के बाद उठाया बड़ा कदम
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines