कौन हैं जॉर्जीना रोड्रिगेज? सेल्स गर्ल से लेकर रोनाल्डो की पत्नी बनने तक की पूरी कहानी

Who is Georgina Rodriguez: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जॉर्जीना रोड्रिगेज से आखिर शादी कर ली है. दोनों की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी. आइए जानते हैं कि जॉर्जीना कौन हैं और रोनाल्डो के साथ उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई.

ronaldo georgina

कौन हैं जॉर्जीना रोड्रिगेज? (Image: Instagram/georginagio)

Who is Georgina Rodriguez: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने करीब 11 साल के रिलेशनशिप के बाद आखिरकार जॉर्जीना रोड्रिगेज से शादी कर ली है. दोनों की पहली मुलाकात 2016 में हुई थी और इसके बाद वह एक-दूसरे के हमसफर बन गए. जॉर्जीना आज दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल प्लेयर के साथ हैं लेकिन उनका सफर आसान नहीं रहा है. उन्हें बचपन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. रोनाल्डो के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले वह सेल्स गर्ल के रूप में काम करती थीं. आइए जॉर्जीना रोड्रिगेज के सफर पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

कौन हैं जॉर्जीना रोड्रिगेज?

जॉर्जीना रोड्रिगेज का जन्म 27 जुलाई 1994 को अर्जेंटीना के बुएनोस एरेस में हुआ था. उनके पिता अर्जेंटीना से हैं और उनकी मां स्पेनिश हैं. जॉर्जीना स्पेन के एक छोटे से शहर जाका में पली-बढ़ीं. उनके परिवार को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. जॉर्जीना प्रोफेशनल बैले डांसर बनना चाहती थीं, लेकिन उनके पास अपना सपना पूरा करने के लिए पैसे नहीं थे.

विज्ञापन

जॉर्जना ने इसी वजह से वेट्रेस और क्लीनर के रूप में काम किया. 17 साल की उम्र में वह यूनाइटेड किंगडम स्थित ब्रिस्टल चली गईं, जहां उन्होंने नैनी (आया) के रूप में काम किया, ताकि वह अंग्रेजी सीख सकें. वह इसके बाद मैड्रिड शिफ्ट हो गई, जहां उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में कदम रखने का प्रयास शुरू किया.

विज्ञापन

रोनाल्डो के प्यार में कैसे हुईं फिदा?

2016 में जॉर्जीना रोड्रिगेज मैड्रिड में स्थित गुची बुटीक में काम कर रही थीं. उस समय रोनाल्डो उनके स्टोर में पर्सनल शॉपिंग क्लाइंट के तौर पर आए. दोनों को पहली नजर में एक-दूसरे से प्यार हो गया. कुछ दिनों बाद दोनों की एक ब्रांड इवेंट के दौरान मुलाकात हुई और उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया. रोनाल्डो को डेट करने के चलते जॉर्जीना काफी जल्दी लोकप्रिय हो गईं और उनके स्टोर के बाहर भीड़ लगने लगी, जिस वजह से उन्हें अपनी नौकरी छोड़नी पड़ी.

रोनाल्डो संग रचाई शादी

लगभग 11 साल के रिलेशनशिप के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जीना रोड्रिगेज से शादी कर ली. जॉर्जीना और रोनाल्डो अपने पांच बच्चों के साथ रहते हैं. रोनाल्डो और जॉर्जीना की दो बेटियां हैं, अलाना मार्टिना और बेला एस्मेराल्डा. इसके अलावा, वह रोनाल्डो के बच्चों क्रिस्टियानो जूनियर, ईवा और माटेओ का भी पालन-पोषण करती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ