Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे सफल कप्तान कौन है। ये सवाल किसी से भी पूछा जाएगा तो उसका जवाब दे पाना बहुत मुश्किल होगा। क्योंकि अलग-अलग समय पर कप्तानों ने टीम के लिए लाजवाब प्रदर्शन किया है और अहम मौकों पर टीम को जीत दिलाई है। अब अगर यही सवाल किसी क्रिकेटर से पूछा जाएगा तो उसके लिए इस सवाल का जवाब दे पाना और मुश्किल होगा। हालांकि यही सवाल टीम इंडिया को 2 बार वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह से पूछा गया तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया है।
इन्हें बताया अपना फेवरेट कप्तान
भारत के दिग्गज क्रिकेटर रहे युवराज सिंह ने एक पॉडकास्ट में अपने पसंदीदा कप्तान के नाम का खुलासा किया है। युवराज सिंह ने सौरव गांगुली को अपना फेवरेट कप्तान चुना और कहा कि सौरव गांगुली युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का भरपूर मौका देता थे। कई खिलाड़ी उनकी कप्तानी से निकले और मैच विनर खिलाड़ी बने। युवराज ने कहा कि उन्होंने अपने करिअर में ज्यादातर मैच सौरव गांगुली और धोनी की कप्तानी में खेले हैं। गांगुली की कप्तानी में अच्छी बात ये थी कि उसमें आत्मविश्वास मिलता था। गांगुली ने उन्हें, सहवाग, भज्जी और जहीर खान को बहुत मौके दिए। जिसकी वजह से वह लोग क्रिकेटर में आगे बढ़ सके।
टी20 में रोहित, धोनी या विराट?
युवराज सिंह से इंटरव्यू में सवाल किया गया कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी में सबसे बेहतर कौन है और इनमें से किसी एक को चुनना हो तो वो किसे चुनेंगे। इस सवाल के जवाब में युवराज ने कहा कि अगर टी20 फॉर्मेट के लिए चयन करना हो तो फिर वह रोहित शर्मा का चयन करेंगे। क्योंकि वह अपनी बैटिंग से मैच का रुख आसानी से अपने पक्ष में मोड़ने में सक्षम हैं। युवराज सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा ने जब से टीम इंडिया की कप्तानी संभाली है तो कप्तानी के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रोहित पारी की शुरुआत करने आते हैं और शुरुआती 5 से 6 ओवर में ही अपनी धुआंधार पारी से टीम पर से सारा दबाव हटा देते हैं।
ये भी पढ़ें:- कानपुर में 4 ओवर भी नहीं खेल पाए विराट कोहली, नेट बॉलर ने 2 बार किया बोल्ड
ये भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान मैच पर बड़ा अपडेट, इस दिन होगा महामुकाबला, जानें टिकट की कीमत
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines