Who is Auqib Nabi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला. टॉस से पहले भारतीय उपकप्तान केएल राहुल ने उन्हें वनडे डेब्यू कैप सौंपी. आकिब को नितीश रेड्डी की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया. यह किसी भी फॉर्मेट में उनका पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला है. अपनी सटीक लाइन-लेंथ और गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता के लिए जाने जाने वाले नबी ने पिछले कुछ समय से टीम इंडिया का हिस्सा बने हुए थे, लेकिन अब जाकर उन्हें आखिरकार खेलने का मौका मिला है.
आकिब नबी ने किया इंटरनेशनल डेब्यू
आकिब नबी को सबसे पहले श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया था, लेकिन वहां उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया. सीरीज के दूसरे मुकाबले में आकिब ने आखिरकार अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर लिया. आकिब भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले 265वें खिलाड़ी बन गए हैं. वह भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले 423वें खिलाड़ी हैं. टॉस से पहले भारतीय उपकप्तान केएल राहुल ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी, जो अपना 100वां वनडे मैच खेल रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर को बनाया था चैंपियन
29 वर्षीय आकिब नबी घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर का प्रतिनिधित्व करते हैं. आकिब ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई है. उन्होंने 2024-25 और 2025-26 सीजन में कुल मिलाकर 104 विकेट अपने नाम किए. खासकर 2025-26 का सीजन उनके लिए बेहद यादगार रहा, जहां उन्होंने 17 पारियों में महज 12.65 की औसत से 60 विकेट चटकाए और टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. उनके इस शानदार प्रदर्शन के दम पर जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रचते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया. उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 45 मैचों में 170 विकेट दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें- जॉन कैंपबेल ने भारत के खिलाफ तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास, 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
आकिब नबी का लिस्ट-A करियर
आकिब के लिस्ट ए करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 36 लिस्ट-ए मुकाबले खेले हैं, जिनकी 36 पारियों में उन्होंने 27.37 की औसत से 56 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान नबी ने 3 बार एक पारी में चार विकेट लेने का कारनामा किया है. लिस्ट-ए क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/39 रहा है. गेंदबाजी के अलावा नबी ने बल्ले से भी उपयोगी योगदान दिया है. उन्होंने 30 पारियों में 572 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक निकला है, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114 रन नाबाद है.
भारत के लिए डेब्यू करने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी
आकिब नबी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले परवेज रसूल ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया था. रसूल ने भारत के लिए एक वनडे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था. वहीं, 2022 में तेज गेंदबाज उमरान मलिक को टीम इंडिया में मौका मिला. उन्होंने वनडे और टी20 इंटरनेशनल दोनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया. उमरान ने भारत के लिए कुल 10 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
ये भी पढ़ें- ICC ODI रैंकिंग में विराट कोहली का बड़ा धमाका, खतरे में शुभमन गिल की नंबर-1 की कुर्सी, जानें किस नंबर पर रोहित शर्मा?
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines