कौन हैं 'रफ्तार के सौदागर' अनिमेष कुजूर? विदेशी सरजमीं पर रचा इतिहास, बेहद फिल्मी रहा इनका सफर

Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर भारत के नए ‘रफ्तार के सौदागर’ ने वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर में इतिहास रच दिया. वो विदेशी सरजमीं पर 100 मीटर ट्रैक में बड़ा रिकॉर्ड बना डाला. आइए उनके सफर के बारे में जानते हैं.

Animesh Kujur

कौन हैं अनिमेष कुजूर? (Image: Instagram/animesh_kujur_)

Animesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर टूर्नामेंट में बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया. अनिमेष भारत के सबसे तेज स्प्रिंटर्स में से एक हैं और कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले वो अपने इस प्रदर्शन के कारण फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं. उन्होंने 100 मीटर रेस में सबसे तेज दौड़ लगाने के मामले में दूसरा पायदान हासिल किया है. बता दें कि अनिमेष का यह सफर आसान नहीं रहा है और यह किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है.

विज्ञापन

अनिमेष कुजूर ने बनाया रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने हाल ही में जर्मनी में हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर चैलेंजर (फास्ट आर्म्स फास्ट लेग्स इवेंट) में कमाल कर दिया. उन्होंने मात्र 10.14 सेकेंड में 100 मीटर की स्प्रिंट पूरी करके दूसरे पायदान पर जगह बनाई. यह उनके करियर का सबसे बेस्ट प्रदर्शन है और वो भारत के लिए 100 मीटर स्प्रिंट लगाने वाले दूसरे सबसे तेज एथलीट बन गए हैं. नेशनल रिकॉर्ड इस समय गुरिंदरवीर सिंह के नाम है, जिन्होंने मई 2026 में 10.09 सेकेंड में 100 मीटर की स्प्रिंट पूरी की थी. अनिमेष उनसे आगे निकलने से सिर्फ 0.05 सेकेंड पीछे रहे. विदेशी धरती पर यह किसी भी भारतीय द्वारा सबसे तेज 100 मीटर स्प्रिंट है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup: स्पेन का धमाका, बेल्जियम को हाई-वोल्टेज मैच में हराकर कटाया सेमीफाइनल का टिकट

रोचक है अनिमेष का सफर

अनिमेष कुजूर का जन्म 2 जून 2003 को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के घुईटांगर गांव में हुआ था. उनकी मां पहले हॉकी प्लेयर थीं और उनके पिता फुटबॉल खेला करते थे. बाद में दोनों ने पुलिस में सालों तक काम किया. उन्हें शुरुआत से फुटबॉल खेलने का शौक था और यही उनका सपना था. हालांकि, उन्हें उसैन बोल्ट भी बचपन से बहुत पसंद थे.

विज्ञापन

अंडर 18 के एक टूर्नामेंट में कोच ने नोटिस किया कि अनिमेष कुजूर स्प्रिंट रेस में काफी अच्छे हैं. 2020 में लॉकडाउन के दौरान अनिमेष की किस्मत बदली. उन्हें कॉलेज और पढाई में उतनी रुचि नहीं थी. इसी वजह से उन्होंने स्प्रिंट में अपना करियर बनाने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने नेशनल लेवल पर नाम बनाया और अब जर्मनी में 10.14 सेकेंड में 100 मीटर की स्प्रिंट पूरी करके कॉमनवेल्थ गेम्स में जगह बना ली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ