India vs Pakistan Semi Final: भारत और पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप 2026 लीग स्टेज में भिड़ चुके हैं. दोनों टीमें अब सेमीफाइनल में जगह बनाने का प्रयास कर रही हैं. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी, जबकि पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करनी होगी. हालांकि क्या अब भारत और पाकिस्तान फिर से टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ सकते हैं, क्या कहता है आईसीसी का नियम. आइए जानते हैं.
कहां हो सकती है भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत?
सुपर 8 में भारतीय टीम ग्रुप 1 में है. जबकि पाकिस्तान ग्रुप 2 में है. अगर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बना भी लेते हैं तो दोनों देश अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहेंगे. ग्रुप 1 की नंबर 1 टीम ग्रुप B की नंबर 2 टीम से भिड़ेगी, जबकि ग्रुप 2 की नंबर 1 टीम ग्रुप 1 की नंबर 2 टीम से से भिड़ेगी. इस लिहाज से सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत नहीं हो सकती है. हालांकि अगर दोनों टीमें सेमीफाइनल में जीतकर फाइनल में जगह बनाती है तो दोनों टीमें भिड़ सकती हैं.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की जीत के बाद श्रीलंका से क्यों भीख मांग रहे हैं पाकिस्तानी फैंस? टी20 वर्ल्ड कप ना हुआ मछली बाजार हो गया!
पाकिस्तान के लिए क्या बन रहे हैं समीकरण?
पाकिस्तान अगर श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे कम से कम 64 रनों से जीत दर्ज करनी होगी. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को कम से कम 13.1 ओवर में जीत हासिल करनी पड़ेगी. तभी पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा.
भारत ने पाकिस्तान को हराया था
इससे पहले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई थी. भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया था. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान 114 रनों पर सिमट गई. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली.
ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में कितनी बार हुई भारत-वेस्टइंडीज की टक्कर? ‘मेन इन ब्लू’ को टेंशन में डाल देंगे ये आंकड़े
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines