Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी एक ऐसा नाम, जिसे फैंस भारतीय क्रिकेट टीम में देखने के लिए बेताब हैं. वैभव ने आईपीएल 2026 में गर्दा उड़ाया था और कमाल की बल्लेबाजी की थी. उन्होंने ऑरेंज कैप भी हासिल की थी. वैभव फिलहाल भारतीय A टीम का हिस्सा हैं और श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेलेंगे. हालांकि भारतीय सीनियर टीम में उनका सिलेक्शन कब होगा? इसपर बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट साझा किया है.
कब होगा वैभव सूर्यवंशी का सिलेक्शन?
दरअसल, बीसीसीआई 6 जून को जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने वाली है. पूरी संभावनाएं हैं कि इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया जाएगा. क्योंकि इस टूर्नामेंट के लिए बीसीसीआई ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को ही भेजती है. पिछली बार तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को एशियन गेम्स के लिए चुना गया था. अब वैभव सूर्यवंशी की बारी हो सकती है. एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है. 4 अक्टूबर तक टूर्नामेंट चलेगा
6 जून को एशियन गेम्स 2026 के अलावा आयरलैंड दौरे पर होने वाली 2 मैचों की टी-20 सीरीज और इंग्लैंड दौरे पर होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान होना है. टी-20 टीम में बड़े बदलाव हो सकते हैं. सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी से मिलने की पूरी उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान गूंजा वैभव सूर्यवंशी का नाम, ‘क्रिकेट के मक्का’ में छा गए यंग स्टार
वैभव ने किया कमाल
वैभव ने आईपीएल 2026 में गर्दा उड़ाया. विरोधी गेंदबाजों के खिलाफ वैभव ने खुलकर बल्लेबाजी की और अपनी छाप पूरी दुनिया में छोड़ी. अब वैभव की तारीफ पूरी दुनिया के क्रिकेट पंडित कर रहे हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में 16 मैचों की 16 पारियों में 776 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 1 शतक भी बनाया. उनका स्ट्राइक रेट 200 से अधिक का रहा था. उन्होंने 5 अर्धशतक ठोके. साथ ही 63 चौके के अलावा 72 छक्के जड़े और एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए.
ये भी पढ़ें:IPL 2026 फाइनल की रात माइकल क्लार्क के साथ हुआ था कार हादसा
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines