NZ vs PAK Super 8: 21 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 के मुकाबले खेले जाएंगे. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड पहले मैच में भिड़ने वाली हैं. ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा. लीग स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दोनों टीमों की निगाहें अब सुपर 8 पर टिकी हुई हैं. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला भारत में कब-कहां और कैसे देख सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं.
कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला?
न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सुपर 8 में मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 6:30 बजे होगा. भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा. स्टार स्पोर्ट्स पर आप हिंदी, अंग्रेजी भाषा में भी कमेंट्री सुन सकते हैं.
कैसी होगी पिच?
ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच आमतौर पर धीमी रहती है. यहां फिरकी गेंदबाजों को खूब मदद मिलती है. इस मैदान पर पहली पारी का औसतन स्कोर 144 रन है, जबकि दूसरी इनिंग का औसत स्कोर 129 रन है.
कैसा रहेगा मौसम?
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच में बारिश होने की संभावना है. मैच के दौरान बादल छाए रहने की उम्मीद है. 21 फरवरी को बारिश होने की संभावना 75 फीसदी है. ऐसे में बारिश मैच में खलल डाल सकती है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
पाकिस्तान: 1 साहिबजादा फरहान, 2 सईम अयूब, 3 सलमान अली आगा (कप्तान) 4 बाबर आजम, 5 ख्वाजा नफे, 6 शादाब खान, 7 उस्मान खान (विकेटकीपर) 8 मोहम्मद नवाज/फहीम अशरफ, 9 सलमान मिर्जा, 10 उस्मान तारिक, 11 अबरार अहमद.
न्यूजीलैंड: 1 टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), 2 फिन एलन, 3 रचिन रविंद्र, 4 ग्लेन फिलिप्स, 5 मार्क चैपमैन, 6 डैरिल मिशेल, 7 मिशेल सैंटनर (कप्तान), 8 जिमी नीशम, 9 मैट हेनरी, 10 ईश सोढ़ी, 11 जैकब डफी
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
38 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines