WTC Final Scenario: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। सोमवार को इस टेस्ट मैच का पांचवां और आखिरी दिन है। इस मैच में इस समय तीनों नतीजे संभव नजर आ रहे हैं। भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 340 रनों का टारगेट दिया है, जिसे हासिल करना टीम इंडिया के लिए आसान नहीं होगा। भारत अगर यह मैच जीत गया तो उसकी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में जगह बनाने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। लेकिन अगर भारत इस मुकाबले में हार गया तो फिर उसकी दिक्कतें बढ़ जाएंगी।
भारत के हारने पर क्या होगा?
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट हारने पर भारत डब्ल्यूटीसी के पॉइंट्स टेबल में पहले की ही तरह तीसरे नंबर पर ही रहेगा, लेकिन उसका जीत प्रतिशत घट जाएगा और यह 55.88 से घटकर 52.78 हो जाएगा। हालांकि ऐसा होने पर भी टीम डब्ल्यूटीसी के फाइनल की रेस से पूरी तरह बाहर नहीं होगी। तब टीम को श्रीलंका पर निर्भर रहना होगा और वो चाहेगी कि श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया को दो मैचों की सीरीज में हरा दे।
भारत अगर मेलबर्न में हार जाता है तो टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होने वाले पांचवें मैच को हर हाल में जीतना होगा। ऐसा होने पर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2-2 से बराबरी पर रहेगी और उसका जीत प्रतिशत 55.26% हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘बचपन से ही विराट को देखा है’, भारतीय दिग्गज के साथ बल्लेबाजी करने को लेकर नीतीश ने कही ये बात
मेलबर्न टेस्ट ड्रॉ रहने पर क्या होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगर मेलबर्न टेस्ट ड्रॉ रहता है तो समीकरण पूरी तरह बदल जाएगा। यह मैच ड्रॉ रहने और टीम इंडिया के सिडनी टेस्ट जीतने पर भारत की जीत प्रतिशत 57.017 हो जाएगा। इस सूरत में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में कम से कम एक मैच ड्रॉ करे, जिससे उनका जीत प्रतिशत 55.26 पर ही बना रहेगा और इससे भारत के क्वालीफिकेशन का रास्ता साफ हो जाएगा।
डब्ल्यूटीसी फाइनल में साउथ अफ्रीका
दक्षिण अफ्रीका इस समय डब्ल्यूटीसी के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है और उसने डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जगह बना ली है। साउथ अफ्रीका ने अब तक 11 मैच खेले हैं और इस दौरान 7 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि सिर्फ तीन मैच हारे हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: विराट कोहली के बाद इस दिग्गज को बनाया ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने निशाना, पार की बेशर्मी की सारी हदें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines