Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
IND vs AUS: विराट कोहली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के दौरान ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के निशाने पर रहे हैं। विराट कोहली की आलोचना करने में ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के न्यूजपेपर ने विराट कोहली के लिए जोकर जैसे शब्द का प्रयोग किया था। इसके अलावा वहां की मीडिया ने उनके स्वर्गीय पिता का भी मजाक बनाया था। इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। एक ऑस्ट्रेलियाई न्यूज पेपर ने अब रोहित शर्मा की फोटो के साथ छेड़छाड़ की है। इस न्यूज पेपर ने बेशर्मी ने सारी हदें पार कर दी है।
ऑस्ट्रेलिया का दौरा शुरू होने से पहले विराट कोहली को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में काफी चर्चा हुई थी। वो विराट कोहली को ‘किंग’ तक कह रहे थे। लेकिन बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टस और विराट कोहली के बीच झड़प हुई थी। इसके बाद उन्होंने विराट कोहली को निशाना बनाया था। वहीं, अब ऑस्ट्रेलिया के न्यूज़पेपर ने रोहित शर्मा को निशाने पर लिया है। उन्होंने रोहित शर्मा की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। इस फोटो में उन्होंने रोहित शर्मा को एक बच्चा दिखाया है। इस फोटो पर उन्होंने लिखा है,”बच्चों की तरह रोने वाला कप्तान।”
The back page of tomorrow’s The West Australian. pic.twitter.com/Qomh2WhlST
— The West Sport (@TheWestSport) December 29, 2024
---विज्ञापन---
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विराट कोहली के लिए भी खराब शब्दों का प्रयोग किया था। ऑस्ट्रेलिया के एक न्यूजपेपर ने अपने स्पोर्ट्स पेज पर सैम कोंस्टस की फोटो लगाई थी। इस फोटो में उन्होंने लिखा था, “विराट मैं तुम्हरा पिता हूं।” इससे पहले एक न्यूजपेपर ने विराट कोहली को एक जोकर दिखाया था। इसके बाद पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर और इरफान पठान ने इसक आलोचना की थी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के समय 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत पर 333 रन की लीड बना ली है। भारत के लिए 5वें दिन 300 से ज्यादा स्कोर चेज करना आसान नहीं रहने वाला है।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।