Babar Azam के बल्ले की कीमत कितनी? Virat Kohli से सस्ता है या महंगा

Babar Azam Bat Price: इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम का बल्ला लंबे समय से शांत है। आइए एक नजर डालते हैं उनके बल्ले की कीमत पर।

Virat Kohli Babar Azam

Virat Kohli Babar Azam

Babar Azam Bat Price: पाकिस्तान क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में 11 रनों से हार झेलनी पड़ी। टीम को साउथ अफ्रीका से 184 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन पाकिस्तान की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 172 रन ही बना सकी। इस मैच में टीम को अपने सबसे सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वो अपना खाता भी नहीं खोल सके। उन्हें साउथ के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने आउट किया।

विज्ञापन

पिछले कुछ समय से देखा जाए तो पाक बल्लेबाज का बल्ला रनों के लिए लगातार तरस रहा है। खराब प्रदर्शन की वजह से ही उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में भी मौका नहीं मिला था। बाबर ग्रे-निकोल्स के हाइपरनोवा 1.3 क्रिकेट बैट का इस्तेमाल करते हैं। ग्रे निकोल्स एक पुरानी ब्रिटिश कंपनी है जो बेहतरीन क्वालिटी के क्रिकेट बैट और दूसरे सामान बनाती है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम से बाबर के अलावा मोहम्मद रिजवान और शान मसूद भी ग्रे निकोल्स के बैट का ही इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन

भारत में कितनी है बाबर के बल्ले की कीमत

हाइपरनोवा 1.3 क्रिकेट बैट की कीमत 500 ब्रिटिश पाउंड है। डॉलर में ग्रे निकोल्स के हाइपरनोवा 1.3 बैट की कीमत लगभग $550.62 है। पाकिस्तानी करेंसी की बात करें तो इस बैट की कीमत लगभग 1,23,580 है। इसके अलावा भारतीय करेंसी में पाक बल्लेबाज के बैट की कीमत लगभग 45,300 है।

विज्ञापन

विराट के बल्ले से महंगा है बाबर का बल्ला

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले से तुलना की जाए तो यहां पाक बल्लेबाज का बल्ला ज्यादा कीमती है। विराट मौजूदा समय में इंटरनेशनल मैच में एमआरएफ के बल्ले का इस्तेमाल करते हैं और इसकी कीमत लगभग 27 हजार रुपये है। कोहली ने अपने बल्ले पर कंपनी के नाम को शामिल करने के लिए एमआरएफ के साथ आठ साल के लिए 100 करोड़ का करार किया था। उन्होंने इस कॉन्ट्रैक्ट पर सात पहले 2017 में साइन किए थे। इस तरह से विराट का एमआरएस संग 2025 तक करार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ