हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या होता है RTM कार्ड? जानें IPL 2026 ऑक्शन में क्यों नहीं होगा इस्तेमाल

IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन का आगाज अब चंद मिनटों में होने वाला है. सभी टीमें रणनीतियों के साथ ऑक्शन में उतरेंगी. हालांकि इस बार आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा. क्या होता है RTM कार्ड और इसका इस्तेमाल इस बार ऑक्शन में क्यों नहीं हो रहा है. आइए समझते हैं.

विज्ञापन
RTM कार्ड क्या होता है?

IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों का बाजार सज चुका है. सभी 10 टीमों के अधिकारी नई आगामी सीजन के लिए अबु धाबी पहुंच गए हैं. आज यानी 16 दिसंबर को आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन हो रहा है. सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम को मजबूत करने की नियत से आईपीएल ऑक्शन में उतर चुकी हैं. आइए जानते हैं क्या है RTM कार्ड, जिसका उपयोग कर फ्रेंचाइजी अपने पुराने खिलाड़ियों को टीम में फिर से ला सकती हैं.

क्या होता है RTM कार्ड?

RTM का पूरा नाम राइट टू मैच है. इसका यूज कर कोई भी टीम रिलीज किए गए प्लेयर को दोबारा से अपनी टीम में शामिल कर सकती है. उदाहरण के तौर पर कैमरून ग्रीन आईपीएल 2025 में आरसीबी का हिस्सा थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें आगामी सीजन के लिए रिलीज कर दिया था. ऐसे में अगर आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में कोई और फ्रेंचाइजी उनपर बोली लगाती है तो आरसीबी आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर लगाई गई बोली में अपने खेमे का हिस्सा बना सकती है. हालांकि आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल केवल मेगा ऑक्शन में होता है. मिनी ऑक्शन में RTM कार्ड का उपयोग करने की अनुमति नहीं है.

ऐसे में इस बार मिनी ऑक्शन का आयोजन किया जा रहा है. इस लिहाज से RTM कार्ड का उपयोग नहीं किया जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SA: बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा टक्कर का मुकाबला, जानें कैसा रहेगा लखनऊ में मौसम का हाल

237.55 करोड़ लेकर उतरेंगी सभी टीमें

237.55 करोड़ का बजट लेकर सभी 10 टीमें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में उतरने वाली हैं. सबसे बड़ा पर्स केकेआर और सीएसके के पास है. कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे बड़ा पर्स लेकर उतरेगी. टीम के पास 64.3 करोड़ रुपये का पर्स है. वहीं टीम में 13 खिलाड़ियों का स्लॉट खाली है, जबकि सीएसके के पास 43.4 करोड़ रुपये का पर्स बाकी है. सीएसके के पास 9 खिलाड़ियों का स्लॉट बचा हुआ है. इसके अलावा सभी टीमें अपने खिलाड़ियों का स्लॉट भरने के लिए उतर चुकी हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: सभी 10 टीमों के पास कितना बचा पर्स और कितने स्लॉट खाली, जानें पूरी डिटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola