IND vs SA: बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा टक्कर का मुकाबला, जानें कैसा रहेगा लखनऊ में मौसम का हाल

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय टीम की नजरें जीत पर हैं. टीम इंडिया आगामी मैच जीतने के बाद सीरीज भी अपने नाम कर लेगी. ऐसे में आइए जानते हैं लखनऊ के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

भारत और साउथ अफ्रीका 2025

भारत और साउथ अफ्रीका 2025

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा. दोनों टीमें 17 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी. अब तक खेले गए 3 मैच में भारतीय टीम ने 2 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि 1 मैच साउथ अफ्रीका ने जीता है. 17 दिसंबर को होने वाले मुकाबले में मौसम का हाल कैसा रहेगा? आइए जानते हैं.

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

17 दिसंबर को लखनऊ का मौसम साफ रहने वाला है. तापमान 24 डिग्री रहेगा, जबकि बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत है. हवाएं 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. दिन भर धूप खिली रहेगी. ऐसे में मौसम की वजह से खेल में बाधा नहीं आएगी.

विज्ञापन

कैसा है पिच का मिजाज?

लखनऊ की पिच,आमतौर पर धीमी और स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार होती है, जहां गेंद रुक कर आती है और बल्लेबाजों को रन बनाने में संघर्ष करना पड़ता है. लखनऊ की पिच हमेशा से ही गेंदबाजों को मदद देती है. यहां पर बल्लेबाजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.

अक्षर पटेल हुए बाहर

चौथे टी-20 मैच से पहले अक्षर पटेल स्क्वाड से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर शहबाज अहमद को भारतीय टीम में जगह मिली है. बीसीसीआई ने 15 दिसंबर को अपडेटेड स्क्वाड जारी किया है.

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

रीजा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डोनोवन फरेरा, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

विज्ञापन

भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ