West Indies vs England Test Series: वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज होने वाली है। जिसके लिए इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है। इस दौरे से इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स एक बार फिर से क्रिकेट मैदान पर वापसी करने वाले हैं। भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान स्टोक्स चोटिल हो गए थे।
वहीं ये सीरीज इंग्लैंड के धाकड़ और सबसे अनुभवी तेज जेम्स एंडरसन की आखिरी सीरीज होने वाली है। इस सीरीज में एंडरसन अपना आखिरी टेस्ट इंटरनेशनल मैच खेलेंगे। अब जेम्स एंडरसन के आखिरी टेस्ट मैच को लेकर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ी बात कही है।
‘सभी 20 विकेट लेंगे एंडरसन’
जेम्स एंडरसन की आखिरी टेस्ट सीरीज को लेकर कप्तान बेन स्टोक्स ने द टेलीग्राफ से बातचीत करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि जेम्स एंडरसन अपने आखिरी मैच में सभी 20 विकेट चटकाएंगे। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना काफी योगदान दिया है लेकिन अब हमें बड़े फैसले लेने होंगे। 18 महीने बाद एशेज होगी, उसके बारे में भी हमें सोचना होगा। जेम्स हमेशा से ही एक बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। बेन स्टोक्स का मानना है कि एंडरसन अविश्वसनीय खिलाड़ी है लेकिन अब टीम को उनके रिप्लेसमेंट के बारे में सोचना होगा।
ये भी पढ़ें:- ENG vs WI: इंग्लैंड ने किया प्लेइंग इलेवन का ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों का होगा डेब्यू
10 जुलाई से होगा सीरीज का आगाज
वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच 10 जुलाई से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इस सीरीज में तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज के बाद जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। साल 2003 में डेब्यू करने वाले एंडरसन लॉर्ड्स में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। अब एंडरसन के पास करियर के आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड की तरफ से दूसरा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने का मौका होगा। अपने करियर में अभी तक जेम्स एंडरसन ने 187 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 700 विकेट दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें:- श्रीलंका दौरे पर भी विराट,रोहित और बुमराह को मिल सकता है आराम, जानें कब होगी टीम इंडिया में वापसी
ये भी पढ़ें:- Video: ICC चेयरमैन के लिए जय शाह क्यों हैं पहली पसंद? एनुअल मीटिंग में किन बड़े मुद्दों पर होगी बात
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
21 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines