श्रीलंका दौरे पर भी विराट,रोहित और बुमराह को मिल सकता है आराम, जानें कब होगी टीम इंडिया में वापसी

Team India: जिम्बाब्वे के दौरे के बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के टूर पर जाना है। इस दौरे के लिए अगले हफ्ते टीम इंडिया का ऐलान हो सकता है। इस दौरे के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा और बुमराह को आराम दिया जा सकता है।

l - 2024-07-08T223715.461

Team India: टीम इंडिया इस समय जिम्बाब्वे के दौरे पर है। इसके बाद टीम इंडिया को श्रीलंका के दौरे पर जाना है। इस दौरे से पहले टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया के 3 दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है। बता दें कि जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी बीसीसीआई ने युवा टीम को भेजा था। इस दौरे पर शुभमन गिल कप्तानी कर रहे हैं।

विज्ञापन

27 जुलाई से शुरू होगा दौरा

विज्ञापन

टीम इंडिया का श्रीलंका दौरे 27 जुलाई से शुरू होगा। ये दौरा 7 अगस्त तक चलेगा। श्रीलंका के खिलाफ भारत को तीन वनडे मैच और तीन टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरे से पहले टीम इंडिया को नया कोच भी मिल जाएगा। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम की कोचिंग वीवीएस लक्ष्मण कर रहे हैं।

विज्ञापन

इस वजह से बीसीसीआई ने लिया फैसला

बीसीसीआई चाहती है कि घरेलू सत्र शुरू होने से पहले सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिल सके। भारत का घरेलू सत्र 19 सितंबर से शुरू हो जाएगा। इस दौरान भारत का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश को भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैच और तीन टी 20 मैच खेलने हैं।

विज्ञापन

बता दें कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। जबकि बुमराह ने साफ किया है कि अभी उनका रिटायरमेंट का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा है कि अभी तो शुरुआत हुई है। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन अगले हफ्ते होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीलंका दौरे के लिए रोहित, विराट और बुमराह को आराम दिया जाएगा। इसके बाद इन्हे बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए टीम में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ