West Indies vs Australia 1st Test: पहले टेस्ट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में वेस्टइंडीज की गेंदबाजी तो कमाल की रही लेकिन बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन से काफी निराश किया। जिसके चलते टीम को 159 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान रॉस्टन चेस ने भड़कते हुए बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगाई।
हार के बाद कप्तान रॉस्टन चेस का बड़ा बयान
पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद कप्तान रॉस्टन चेस ने कहा “परिणाम थोड़ा निराशाजनक है। हमने मैच की अच्छी शुरुआत की। टॉस हारने और उन्हें 180 रन पर आउट करने के बाद हम इसे स्वीकार कर लेते। हमें 100 रन की बढ़त चाहिए थी। योजना यही थी। हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली। होप और मैंने साझेदारी की। हम साथ में कोई बल्लेबाजी साझेदारी नहीं कर सके। हमने बहुत सारे मौके गंवाए। आप इस स्तर पर कैच नहीं छोड़ सकते। गेंदबाजों को बदनाम नहीं कर सकते। हम अच्छी शुरुआत नहीं कर पाए। नई गेंद के साथ चीजें हो रही थीं। हम पहली गेंद से ही बैकफुट पर थे।”
तीसरे दिन पहले सेशन में वेस्टइंडीज ने गंवाए 10 विकेट
इस मैच में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। तीसरे दिन वेस्टइंडीज की पूरी टीम पहले सेशन में ही ऑलआउट हो गई थी। दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की टीम महज 141 रन ही बना पाई थी। इस दौरान 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। जिसमें 3 बल्लेबाजों का तो खाता तक नहीं खुल पाया था। वेस्टइंडीज की तरफ से तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने बल्लेबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 22 गेंदों पर सबसे ज्यादा 44 रन बनाए थे।
जोश हेजलवुड ने चटकाए 5 विकेट
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मेजबान टीम पर कहर बनकर टूटे। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कमाल की गेंदबाजी करते हुए जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने 2 विकेट हासिल किए थे। वहीं मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को 1-1 सफलता मिली थी। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
ये भी पढ़ें:- WI vs AUS: वेस्टइंडीज को हराकर ऑस्ट्रेलिया WTC पॉइंट्स टेबल में बना नंबर-1, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
2 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
3 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
4 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
5 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
5 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
6 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines