Shemaine Sampbelle: कहते हैं कि मेहनत का फल देर से ही सही, लेकिन मिलता जरूर है. वेस्टइंडीज की अनुभवी बल्लेबाज शेमाइन कैम्पबेले के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. T20 क्रिकेट में जहां अर्धशतक या शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आम बात होती है, वहीं कैम्पबेले को 123 पारियां लग गई. 17 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर और 123 टी20I पारियों के इंतजार के बाद आखिरकार उनके बल्ले से पहली फिफ्टी निकली. उनका पहला टी20I अर्धशतक भी ऐसे वक्त पर आया जब उनकी टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी.
ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ कैम्पबेले ने नाबाद 90 रन की यादगार पारी खेलकर वेस्टइंडीज को शानदार जीत दिलाई. लेकिन इस ऐतिहासिक पारी के साथ उनके नाम एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया, जिसे शायद ही कोई बल्लेबाज अपने करियर से जोड़ना नहीं चाहेगा.
123 पारियों के बाद जड़ी पहली T20I फिफ्टी
शेमाइन कैम्पबेले ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की पहली फिफ्टी 123वीं पारी में लगाई. इसके साथ ही कैम्पबेले महिला टी20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा पारियां खेलने के बाद पहली बार अर्धशतक बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड युगांडा की जेनेट मबाजी के नाम था, जिन्होंने अपनी पहली टी20I फिफ्टी तक पहुंचने के लिए 96 पारियां खेली थीं. वहीं न्यूजीलैंड की मैडी ग्रीन ने पहली फिफ्टी बनाने में 91 पारियां ली थीं.
इतना ही नहीं, शेमाइन कैम्पबेले महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पहली खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने पहली फिफ्टी तक पहुंचने के लिए 100 से ज्यादा पारियां खेलीं.
वेस्टइंडीज को दिलाई यादगार जीत
महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मुकाबले में शेमाइन कैम्पबेले की नाबाद 90 रनों की पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. इस रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे, लेकिन वेस्टइंडीज ने इस लक्ष्य को 1 गेंद शेष रहते और 7 विकेट हाथ में रखकर हासिल कर लिया. कैमपबेले ने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े. इस शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार रेड्डी की मां का आया फोन, उनके रिएक्शन का वीडियो वायरल
मैच के बाद क्या बोलीं कैम्पबेले?
लंबे इंतजार के बाद पहली टी20I फिफ्टी लगाने पर कैमप्बेले ने कहा, “मैंने अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखा. मुझे पता है कि मैं ऐसी खिलाड़ी हूं जो किसी भी समय मैच का रुख बदल सकती है. मैंने खुद से कहा था कि अगर शुरुआती 20 मिनट तक क्रीज पर टिक गई तो टीम के लिए बड़ा योगदान दे सकती हूं.”
उन्होंने आगे कहा, “खुद पर भरोसा रखिए, अपनी ताकत के मुताबिक खेलते रहिए और यही मेरे लिए कारगर साबित हुआ. मुझे पता है कि भगवान मेरे साथ हैं और मैंने उनसे प्रार्थना की थी. यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है. स्टेफनी और चिनेल हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन हमारे पास अभी भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो जिम्मेदारी उठाकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.”
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup: टीम इंडिया के लिए ‘काल’ बन सकती हैं पाकिस्तान की ये 5 खिलाड़ी, रहना होगा सावधान!
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
34 mins agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
1 hr agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
4 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
11 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
11 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
11 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
12 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines